शिवपुरी। महाआर्यमन सिंधिया ने नालंदा पर युवाओं को स्टार्टअप इंडिया योजना का महत्व बताया। शनिवार शाम 7:00 बजे महाआर्यमन सिंधिया जी राजेश्वरी रोड पर स्थित नालंदा एकेडमी पर युवाओं को स्टार्टअप इंडिया व केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में युवाओं से चर्चा की। उन्होंने बताया कैसे भविष्य में शिवपुरी के विकास का उनका रोड मैप हैं। उन्होंने बताया कि कैसे वे माधव नेशनल पार्क को विश्व का पहला साइलेंट नेशनल पार्क बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया की स्टार्टअप इंडिया योजना के लाभार्थी में से एक मैं भी हूं और मैंने भी दोस्तो के साथ मिलकर स्टार्टअप शुरू किया हैं। एक विद्यार्थी योगेंद्र राजपूत ने जब शिवपुरी जिले की जल की समस्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसके निवारण के लिए शासन के साथ साथ आम जनता के भी प्रयास का आवाहन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नालंदा एकेडमी के डायरेक्टर अक्षत बंसल एवं सुनील शोले सर द्वारा महाआर्यमन सिंधिया जी के माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजू बाथम जी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, सक्षम जैन आदि उपस्थित रहे।


%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1)%20(1).webp)
.webp)
.webp)




सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें