धमाका धर्म: मां काली दरबार सुभाष कॉलोनी में हुआ सुंदरकांड, भक्तों ने लिया आनंद
शिवपुरी। शहर के ख्यातिनाम मां काली दरबार सुभाष कॉलोनी में बीती रात पंचमी को सुंदरकांड का आयोजन किया गया। दरबार प्रमुख मदन गोयल ने माता की कृपा से भक्तों की समस्या निवारण की। बड़ी संख्या में दरबार के भक्त सुंदर कांड में शामिल हुये और सुंदरकांड के समापन उपरांत प्रसाद लेकर घरों को रवाना हुए। दूरदराज से आए भक्तों ने बताया की इस दरबार में सप्तमी, चौदस को माता दरबार लगता हैं और भक्तों की समस्या माता की आज्ञा से निराकृत की जाती हैं। वहीं प्रति नवरात्रि की पंचमी को जागरण होता हैं। उक्त दरबार बीते कई सालों तक न्यू ब्लॉक में था अब स्थाई तौर पर माता की स्थापना सुभाष कॉलोनी, कमलागंज बाबू क्वार्टर के पास हो गई हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1)%20(1).webp)

%20(1)%20(1)%20(1)%20(1).webp)
.webp)
.webp)
%20(1)%20(1)%20(1).webp)



सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें