आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित
शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया 25 जून को शिवपुरी आ रहे हैं साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक निजी होटल में भाजपा की बैठक आयोजित की गई।जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि आयोजित की गई बैठक को जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने संबोधित किया। कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष बाथम ने कहा कि 25 जून को केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी आ रहे हैं जहां एचडीएफसी बैंक के सामने आभार सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले शिवपुरी के विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। बता दे कि सिंधिया शाम 4:30 बजे शिवपुरी आएंगे।
इसी के साथ भाजपा के आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रम के बारे में भी जिला अध्यक्ष ने जानकारी दी उन्होंने कहा कि 21 जून को योग दिवस है इस दिन सभी मंडलों पर मंडल अध्यक्षों द्वारा योग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और उसे कार्यक्रम के फोटो संगठन ऐप पर डाउनलोड करना होंगे। 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती जिला व मंडल स्तर पर मनाई जाएगी। 25 जून को आपातकाल दिवस मनाया जाएगा जिसमें पार्टी के वरिष्ठ जन आपातकाल के बारे में बताएंगे व प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम मन की बात 30 जून को आयोजित होगा जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को यह कार्यक्रम सुनना है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गगन खटीक व आभार उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल द्वारा व्यक्त किया गया।




.webp)














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें