शिवपुरी। नगर में महेश नवमी के खास अवसर पर महेश्वरी युवा मंडल ने अनूठा आयोजन करते हुए जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया फिर शाम को कार्यक्रम आयोजित किया।महेश्वरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अतुल माहेश्वरी, अखिल भारतीय महासभा कार्यसमिति सद्स्य नंदकिशोर राठी एवम जिला अध्यक्ष गिर्राज राठी की विशेष मौजूदगी में पूरा कार्यक्रम आयोजित किया गया।रक्त शिविर में अनेक समाज बंधुओं ने रक्तदान किया। खास बात ये रही की देखते ही देखते 31 यूनिट रक्त संग्रहित हो गया जो जरूरतमंदों के काम आएगा। जिला अस्पताल में आयोजितरक्तदान शिविर के बारे में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष गिर्राज राठी ने बताया की बड़े हर्ष के साथ माहेश्वरी समाज द्वारा आज दिनांक 15 जून 2024 दिन शनिवार को महेश नवमी काआयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी महेश्वरी बंधुओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:05 समाज द्वारा रक्तदान किया गया। जबकि शाम 5 बजे कार्यक्रम स्थल होटल मातो श्री में समाज कीवार्षिक बैठक होगी। स्वागत के बाद 5.30 बजे महा अभिषेक, 6.30 बजे वर्ष 2023- 24 आय व्यय एवं वर्ष 2024-25 की रूपरेखा तय होगी।साथ ही कार्यक्रम को रोचकता प्रदान करने के लिए महिला मंडल द्वारा मनोरंजन कार्यक्रम होगे। अंत में रात्रि 8.30 बजे सहभोज होगा।कार्यक्रम में विशेष परिधान पुरुषों के लिए कुर्ता पजामा, महिलाओ के लिए साड़ी, कन्याओ को सूट या साड़ी में आमंत्रित किया गया। इन्होंने किया रक्तदान। Blood Doner
1 अंश राठी
2 प्रफुल्ल महेश्वरी (लक्की)
3 अमित राठी
4 यश राठी
5 आयुष राठी
6 मयंक महेश्वरी
7 सिद्धार्थ लड्ढा
8 खगेन्द्र लड्ढा (शैंकी)
9 वैभव राठी
10 हर्ष मजेजी
11 कल्पित राठी
12 योगेश राठी
13 मोहित राठी
14 शुभम बीसानी
15 मधुराम बीसानी
16 यश बीसनी
17 जयदीप बीसनी
18 अनिल राठी (अन्नू)
19 रवि राठी
20 पल्लब महेश्वरी
21 प्रवीण बीसानी
22 तनुज बीसानी
23 दीपक महेश्वरी
24 अंजू राठी (F)
25 सौम्या डांगरा (F)
26 मोना राठी (F)
27 छाया राठी (F)

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें