शिवपुरी। कोर्ट परिसर के बाहर बुधवार की दोपहर एक विवाहित महिला को लेकर अच्छा खासा हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल विवाहिता ससुराल से भागकर अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने श्योपुर से शिवपुरी आई थी। वह कोर्ट में पहुंची ही थी कि तभी पीछे से महिला के परिजन आ गए। परिजनों को देख प्रेमी से अपनी प्रेमिका को छोडकर भाग गया लेकिन प्रेमिका को परिजनों ने पकड लिया। जब महिला परिजनोें के साथ जाने तैयार नहीं हुई तो वहां पदस्थ पुलिसकर्मीयों ने तत्काल निभर्या मोबाईल को बुलाकर युवती को कोतवाली भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार श्योपुर जिले की कराहल थाना निवासी 21 साल की महिला तीन दिन पहले ससुराल से लापता हो गई थी। परिवार ने कराहल थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।महिला की दो साल पहले ही शादी हुई है। विवाद के दौरान पता चला कि महिला का चंदन नामक युवक से अफेयर चल रहा था। वह तीन दिन पहले चंदन के साथ ही ससुराल से गई थी।बुधवार को वे कोर्ट मैरिज करने पहुंचे थे।यहां पर लिखा-पढ़ी की कार्रवाई चल ही रही थी कि महिला के पिता और भाई आ गए। कराहल थाना प्रभारी महाराज सिंह बघेल का कहना है कि महिला की गुमशुदगी दर्ज है। शिवपुरी पुलिस से बात हुई है। महिला को कराहल थाने लाने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




.webp)














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें