Shivpuri शिवपुरी। जिले के स्कूलों के साथ साथ शहर के अग्रणी, हर साल प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाने वाले नाम के अनुरूप शासकीय जिला उत्कृष्ट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के क्रम में प्रवेश उत्सव के साथपाठशाला की शुरुआत हुई। स्कूल यूनिफॉर्म में सज धजकर तैयार छात्र छात्राएं स्कूल पहुंचे।स्कूल के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रेरक के रूप में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती एवम वरिष्ठ पत्रकार विपिन शुक्ला शामिल हुए। उन्होंने भी मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलित किया। उप प्राचार्य रतिराम धाकड़, मैडम स्वाति बाँझल, गिरीश शर्मा सहित अनेक शिक्षकों की मौजूदगी में पूर्व विधायकभारती ने बच्चो को प्रेरक उदबोधन दिया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी का उदाहरण देते हुए शिक्षा के प्रति समर्पित भाव से अध्ययन करने पर बल दिया। उन्होंने कहा की सपने सोते में नहीं बल्कि ऐसे सपने देखना चाहिए जिनको हम जुनून के साथ पूरा कर सकें। उन्होंने कहा की पंखों से कुछ नहीं होता होंसलों से उड़ान होती हैं। एक और उदाहरण देते हुए कहा की जीवन में कोई काम मुश्किल नहीं, कहते हैं की कौन कहता हैं आसमान में सुराख नहीं हो सकता जरा एक पत्थर तो जोर से उछालो यारो। उन्होंने पढ़ाई मन लगाकर करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा की उत्कृष्ट स्कूल सिर्फ नाम का नहीं बल्कि नाम के अनुरूप परिणाम देने वाला स्कूल हैं। प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव और स्टाफ की मेहनत और आप सभी को पढ़ाई में लगन से हर साल स्कूल प्रदेश में अव्वल रहता है। उन्होंने सभी बच्चों को नवीन प्रवेश सत्र की शुभकामनाएं दीं। पत्रकार शुक्ला ने कहा, सपना कोई भी देखो पहली गाड़ी कभी मत छोड़नावरिष्ठ पत्रकार विपिन शुक्ला ने कहा की सभी बच्चों का नए सत्र में स्वागत हैं। आ सभी उत्कृष्ट हैं इसीलिए जिला उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा में मोजूद हैं। आगे मन लगाकर पढ़ाई कीजिए जीवन के यही चार पांच साल भविष्य का निर्माण करते हैं। साथ ही सपना चाहे कुछ भी बनने का देखना और पूरा करना लेकिन जीवन में जो पहली गाड़ी मिले उसे जरूर पकड़ना। शुक्ला ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा की हम सब इंस्पेक्टर बनने की ख्वाइश रखते थे लेकिन फिजिकल फिट होने के बाद भी रिटर्न नहीं निकला। इसी बीच आदि शिक्षक भर्ती मेंहमने अहंकार के चलते फार्म नहीं भरा और कहा हम तो सब इंस्पेक्टर बनेंगे। इसी तरह लापरवाही से आकाशवाणी एनाउंसर की पक्की भर्ती का फार्म लापरवाही के चलते नहीं भरा और बाद में पछतावा हुआ। हालाकि जिस मुकाम पर हैं खुश हैं लेकिन जिंदगी जो मौके दे उसका लाभ जरूर लेना चाहिए। उन्होंने कहा की आप सौभाग्यशाली हो जो उत्कृष्ठ शिक्षा के केंद्र इस विद्यालय में आए हो क्योंकि ये स्कूल प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव और स्टाफ की मेहनत और आप सभी को पढ़ाई में लगन से हर साल स्कूल प्रदेश में अव्वल रहता है। छात्र छात्राओं को तिलक कर, माल्यार्पण के बाद भेंट की पुस्तकें स्कूल में छात्र छात्राओं को तिलक किए फिर माल्यार्पण कर किताबे भेंट की। बच्चे खूब उत्साहित और खुश नजर आए। अंत में उप प्राचार्य श्री किरार ने संबोधित किया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें