शिवपुरी। अखिल भारतीय योग प्रतियोगिता में मंगलम योग केंद्र के होनहारों ने 18 मेडल और ट्रॉफी जीतकर जिले का परचम लहराया हैं। ऑल इंडिया योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन पलवल हरियाणा द्वारा आयोजित ऑल इंडिया योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 26 जुलाई से 28 जुलाई तक पलवल हरियाणा में आयोजित की गई, योग प्रशिक्षक मनीष राठौर ने बताया इस प्रतियोगिता शिवपुरी जिले से 18 खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिसमे कृष्ण कुमार राठौर और जैनब हुसैन प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल, नैंसी सोनी और रितु सोलंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल, माही दीक्षित और सागर सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल जीता, शिवानी धाकड़ ने चतुर्थ स्थान एवं भेषज भार्गव, विशेष शर्मा, तनिश राजन, अंश दुबे, मनीष गुर्जर, रुद्र प्रताप सिंह, चंद्रेश हिनवार, पूनम वर्मा हिमांशी राठौर, मीतांशी बाथम, अनुष्का धाकड़, ने 11 मेडल और ट्रॉफी जीती। खिलाड़ियों के साथ कोच के रूप में मनीष राठौर और जूली राठौर गए।
योग प्रशिक्षक मनीष राठौर ने बताया इस टीम की सफलता के पीछे योग गुरु श्री रघुवीर पाराशर जी के आशीर्वाद और उनके द्वारा मिली बच्चों को प्रेरणा का ही परिणाम है| मंगलम सचिव श्री राजेंद्र मजेजी जी, अजय खेमरिया जी भरत अग्रवाल जी एवं मंगलम के सभी पदाधिकारियों ने इन छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की |






%20(1).webp)





सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें