Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: जिला कांग्रेस शिवपुरी एवं भारतीय ओबीसी महासभा ने दुष्कर्मी बाबा को अरेस्ट करने दिया धरना, किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

शनिवार, 17 अगस्त 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम भाटी लुकवासा की एक गरीब दिव्यांग ओ.बी.सी लोधी बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले हनुमान मंदिर के महंत बृजेश शर्मा के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी एवं भारतीय ओबीसी महासभा ने शहर के माधव चोक पर धरना देकर प्रदर्शन किया। बाबा की गिरफ्तारी की मांग की। ये धरना, प्रदर्शन, पद यात्रा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मुख्य संयोजक भारतीय ओबीसी महासभा साधना भारती एवं जिला शिवपुरी कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी एवं भारतीय ओबीसी महासभा द्वारा  करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर रवींद्र कुमार को ज्ञापन दिया। कल दिनांक 16 अगस्त 2024 को हुए इस आंदोलन की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी के प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि, कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम भाटी लुकवासा की एक गरीब दिव्यांग ओ.बी.सी लोधी बेटी के साथ स्थानीय हनुमान मंदिर के महंत बृजेश शर्मा ने मंदिर परिसर में दुष्कर्म किया और दिव्यांग बेटी के पिता को जान से मारने का डर दिखाकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। पेट दर्द की शिकायत के बाद 13 जुलाई 2024 को जब दिव्यांग बेटी के परिजन उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले गए तो पता चला की बेटी लगभग 8 माह की गर्भवती है। इस संदर्भ में थाना कोलारस अंतर्गत दिनांक 17 जुलाई 2024 को दुष्कर्म और धमकी की धाराओं में एफआईआर तो दर्ज हो गई मगर मंदिर के महंत बृजेश शर्मा को आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया।
अतः ऐसे भयानक एवं जघन्य अपराधी को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए जिला कांग्रेस एवं भारतीय ओबीसी महासभा के तत्वाधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती एवं जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के संयुक्त नेतृत्व में समस्त कांग्रेसजनों ओ.बी.सी .महासभा के सदस्यों ने ये आंदोलन किया।
जिसमें सभी विधायकों पूर्व विधायको, प्रदेश पदाधिकारी,  एन.एस.यू.आई, युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग, समस्त विभागों प्रकोष्ठों नगर पालिका पार्षदों, समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दिनांक 16 अगस्त 2024 को स्थानीय माधव चौक चौराहे पर दोपहर 2 बजे से धरना, प्रदर्शन किया। पत्रकार साथियों को संबोधित किया।  एवं वहीं से कोर्ट रोड होते हुए जिलाधीश कार्यालय पर कलेक्टर को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।  धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन के माध्यम से साधना भारती एवं समस्त कांग्रेस पार्टी एवं भारतीय ओबीसी महासभा द्वारा कलेक्टर को  ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं भाजपा सरकार से मांग की, कि पुलिस इसमें तुरंत कार्रवाई करते हुए मंदिर के पुजारी बृजेश शर्मा को गिरफ्तार करें एवं पीडित बच्ची के लिए सरकार द्वारा कम से कम 25 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो धरना प्रदर्शन विशाल आंदोलन के रूप में किया जाएगा जिसकी जिम्मेदार भाजपा की मोहन सरकार एवं शिवपुरी का स्थानीय प्रशासन होगा।
धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन में प्रमुख रूप से पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा , जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल  पूर्व विधायक गणेश राम गौतम, वीरेंद्र रघुवंशी, प्रागीलाल जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, अरविंद लोधी रूप किशोर वशिष्ठ, दिनेश वशिष्ठ बासित अली जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य लक्षेंद्र शर्मा, शशि शर्मा अनिल उत्साही सेवा दल अध्यक्ष वीरेंद्र खटीक हरीश खटीक मानसिंह फौजी, राजेश लोधी, संजय गुप्ता पार्षद एमडी गुर्जर पार्षद अरविंद चकराना विक्रम सिंह राजपूत, दयालु जाटव, शांतनु कुशवाह, पुनीत शर्मा सिद्धार्थ सिंह अमित शिवहरे खेमराज लोधी, चंद्रकांत मामा, पुरुषोत्तम रावत जुनैद अफगानी दीपेश फडणवीस सूरज अवस्थी अशोक सागर संजय सिंह हरसाना कामिल शाह, राजकुमार कोली जगदीश सिंह विनीता लखन, शिवानी राठौर, राजकुमारी जाटव, अशोक वेडिया उषा लोधी धर्मवीर भारद्वाज मानसिंह तोमर प्रदीप लोधी भूपेंद्र सिकरवार ललित श्रीवास रामस्वरूप जी के खंडेलवाल सुशील बच्चन लाल, अजमेर रजक आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129