Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका न्यूज़ : किसान न्याय यात्रा के संदर्भ में 15 सितंबर को दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक होगी

शनिवार, 14 सितंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी मध्य प्रदेश के जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया की किसान न्याय यात्रा प्रभारी, जौरा विधायक श्री पंकज उपाध्याय के मुख्य आथित्य में 15 सितंबर 2024 दोपहर 2:00 बजे से  जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर किसान न्याय यात्रा की तैयारी हेतु बैठक सुनिश्चित की गई है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देश पर, 20 सितंबर 2024 को दोपहर 12:00 मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर किसान न्याय यात्रा आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है उक्त निर्देश के परिपालन में 20 सितंबर 2024 को किसानों की आर्थिक परेशानियों, बिजली की दरों मे अत्याधिक वृद्धि, खस्ता हाल सड़के, महिलाओं बालिकाओं से दुराचार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार आदि मुद्दों को लेकर, जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में, जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा जिला मुख्यालय पर विशाल  किसान न्याय यात्रा एवं प्रेस वार्ता का आयोजन होगा।
जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी से जारी सूचना में जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल से प्राप्त सूचना पत्र में, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के समस्त जिला अध्यक्षों को  निर्देशित किया है कि  दिनांक 20 सितंबर 2024 को प्रदेश में सभी जिला अध्यक्ष,  अपने अपने जिला मुख्यालय पर दोपहर 12:00 बजे किसान न्याय यात्रा एवं प्रेस वार्ता आयोजित करेंगे।
आज मध्य प्रदेश में कई जिलों में अत्यधिक वर्षा के कारण सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है। फसलों की लागत दोगुनी हो गई है। लेकिन मध्य प्रदेश में आज भी फसल का जो समर्थन मूल्य 2011 में 4300 रुपए प्रति क्विंटल था। आज 2024 में भी इसी दर पर फसल की खरीद की जा रही है।
देश में एवं प्रदेश में लंबी अवधि से आज बीजेपी की सरकार है। किसान कई वर्षों से केंद्र एवं राज्य सरकार से एम एस पी पर फसल खरीद की मांग कर रहे हैं। लेकिन आज दिनांक तक उनसे एम एस पी पर फसल खरीद नहीं की जा रही है।
आज देश एवं प्रदेश में किसानों की दुर्दशा, महिलाओं एवं बालिकाओं से दुराचार, बिजली की दरों में अत्यधिक वृद्धि, खस्ता हाल सड़के, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक वर्गों से भेदभाव एवं उन पर अत्याचार तथा स्थानीय मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा किसान न्याय यात्रा का आयोजन किया जाना है। 
उक्त किसान न्याय यात्रा को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए जिलाध्यक्ष श्री विजय सिंह चौहान ने, जिले के समस्त  ब्लॉक अध्यक्ष गण,  जिला मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, विधायक, सांसद पूर्व विधायक, सांसद विधानसभा 2023 एवं लोकसभा 2024 के प्रत्याशी, मोर्चा, संगठन, विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पदाधिकारी तथा किसान कांग्रेस के सहयोग से किसान भाइयों एवं प्रभावित परिवारों की अधिक से अधिक भागीदारी  एवम अनिवार्य रूप से उपस्थिती सुनिश्चित करने की अपील की है। 
जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों से अपील की है कि वह अनिवार्य रूप से 15 सितंबर 2024 की बैठक में दोपहर 2:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित रहे। एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष गण 20 सितंबर 2024 को किस न्याय यात्रा में मय दलबल के उपस्थित रहे।
अतः सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है किसान न्याय यात्रा के संदर्भ में होने वाली मीटिंग में  दिनांक 15 सितंबर 2024 को दोपहर 2:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित रहे।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129