Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका बड़ी खबर : द ग्रेट सिंधिया से मिले नशा मुक्त शिवपुरी के निर्देशों का असर, कोतवाली पुलिस ने पकड़ी 5 लाख की स्मैक

रविवार, 22 सितंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नशा मुक्त शिवपुरी की उड़ान लगातार जारी है, एसपी अमन सिंह की टीम केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले नशा मुक्त शिवपुरी के निर्देशों का लगातार पालन करती दिखाई दे रही है। रविवार को इस अभियान को एक और सफलता मिली ज़ब कोतवाली टीआई रोहित दुबे की टीम ने पांच लाख कीमत स्मेक के साथ आरोपी को दबोच लिया। 
Sp aman singh ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शहर में स्मैक का विक्रय करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25.29 ग्राम स्मैक कुल कीमती 500000/रु की जप्त कर बडी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
शिवपुरी शहर में लगातार स्मैक विक्रय करने एवं पीने वालों की सूचना प्राप्त हो रही थी तथा शहर में नशीले पदार्थों के सेवन करने एवं नशीले पदार्थो का विक्रय होने से जन भावनाओं को देखते हुये एवं युवा पीढी का नशीले पदार्थों के सेवन करने से उनके भविष्य पर बुरा असर पडने तथा नशा करने वाले व्यक्तियों द्वारा चोरी जैसी घटनायें कारित करने की संभावना को देखते हुये नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले एवं नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारीयों को कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली टीआई रोहित दुबे द्वारा नशीले पदार्थों का विक्रय करने वाले एवं नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करने हेतु टीमें गठित की गई। गठित टीम द्वारा दिनांक 21.09.24 को विश्वसनीय मुखविरों द्वारा सूचना देने पर सूचना की तस्दीक हेतु टीम को रवाना किया जो मुखविर के बताये स्थान दर्शनी तिराहा एबी रोड शिवपुरी पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खडा दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आते हुये देखकर भागने लगा जिसे फोर्स द्वारा घेरकर पकडा उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 25.29 ग्राम भूरे रंग का पदार्थ (स्मैक) कीमती 500000/रु विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण कार्यवाही की वीडियो ग्राफी की गई एवं गिरफ्तार शुदा आरोपी से स्मैक का विक्रय करने वाले एवं नशा करने वाले अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की गई बाद गिरफ्तार शुदा आरोपी देवेन्द्र जाटव पुत्र चरनदास जाटव उम्र 30 साल नि0 31 नम्बर कोठी के पास फतेहपुर शिवपुरी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व से में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है जिनमें कई आरोपीगण जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले एवं दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशीले पदार्थो