Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका न्यूज़ : विधायक प्रीतम सिंह ने किया खनियाधाना आयुष्मान शिविर का शुभारंभ, खोड़ में भी लगा शिविर

सोमवार, 30 सितंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 30 सितंबर 2024। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियांधाना में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी के द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में 350 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उनकी निःशुल्क जांचे भी की गई। परीक्षण के दौरान मरीजो का इलाज मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक द्वारा अस्पताल का निरीक्षण भी किया गया तथा मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछा गया। विधायक प्रीतम लोधी ने कहा है कि जैसी व्यवस्था आज हमनें देखी वैसी ही व्यवस्था अस्पताल में हमेशा दिखनी चाहिए। डॉक्टर भी सभी मरीजों के साथ सही व्यवहार करें। यदि लापरवाही दिखेगी तो  कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने आयुष्मान जैसी एक ऐसी महत्वपूर्ण योजना बनाई है, जिससे बड़े से बड़े इलाज को हम देश के किसी भी अस्पताल में मुफ्त करा सकते है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोड़ में लगाया गया आयुष्मान आरोग्य शिविर
*शिविर में 61 प्रकार की निःशुल्क की गई जांचे तथा 181 मरीज का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
शिवपुरी कलेक्टर रवींन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछोर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खोड़ में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित