शिवपुरी। जिले में आने वाले सभी त्यौहार शांति एवं सद्भावना के साथ मनाए जाएं। त्यौहार पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनी रहें। इस उद्देश्य से सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। इस क्रम में 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 10 सितंबर को डोल ग्यारस, 16 सितंबर को मिलाद उन नबी, 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और 3 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों और विभागों की जिमेदारी तय की गई। साथ ही गणेश उत्सव में प्रतिमा स्थापित करने वाले विवादित स्थल ना हो। रूट निर्धारित किए गए हैं जहां से जुलूस, विसर्जन के लिए निकलेंगे। उन्हें परंपरागत रूप से यदि कोई बदलाव होता है तो प्रशासन और पुलिस को भी जानकारी दें, जिससे सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकें।
सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार डीजे ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित समय में ही किया जाए। रात्रि 10 बजे के बाद डीजे ना बजाएं आदि विषय पर बैठक में जिले के क्लेक्टर रवींद्र कुमार ने सदस्यों को जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें