#धमाका ब्रेक : मध्य प्रदेश में 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश, 4 दिन छुट्टी
Bhopal भोपाल। MP में दीवाली पर 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश रहेगा। राज्य के कर्मचारियों के साथ ही बैंक और वित्तीय संस्थानों के कर्मचारियों को भी दिवाली के दूसरे दिन 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवकाश का लाभ मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इसके आदेश जारी किए हैं। बता दें कि 'यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्यप्रदेश' ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपकर गोवर्धन पूजा पर अवकाश घोषित करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने 3 दिन पहले इसके संकेत दे दिए थे। इस तरह अब 31 अक्टूबर को दिवाली है। सरकार ने पहले से ही सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषत किया हुआ है। 1 नवंबर को राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा के लिए राज्य, बैंक और वित्तीय संस्थानों के कर्मचारियों के लिए छुट्टी घोषित की है। 2 नवंबर को शनिवार है। इस दिन सामान्य अवकाश पहले से ही रहता है। 3 नवंबर को रविवार है। सामान्य अवकाश के साथ ही सरकार ने भाई दूज का अवकाश भी घोषित किया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें