Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका खास खबर : आज 7 बजे से होगा भारत बांग्लादेश टी20 मुकाबला, केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया की खास देखरेख में तैयार श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में

रविवार, 6 अक्टूबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
ग्वालियर। महानगर ग्वालियर का नया श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी के लिए तैयार है। इंडिया वर्सेस बांग्लादेश टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण टीवी पर स्पोर्ट्स 18 के विभिन्न नेटवर्क पर अलग-अलग भाषाओं में होगा। जियो सिनेमा पर फ्री में लुत्फ़ उठा सकते हैं।केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया की खास देखरेख और मार्गदर्शन में तैयार 30 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस अत्याधुनिक स्टेडियम में आज 6 अक्टूबर की शाम 7 बजे से भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 का मुकाबला होगा। इसी के साथ ग्वालियर में ठीक 14 साल बाद किसी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आगाज होगा।