शिवपुरी। जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर गाँधी शास्त्री जयंती मनाई गईं। पूर्व मंत्री दाऊ हनुमंत सिंह कॉलोनी झांसी रोड शिवपुरी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती को बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गई।
जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी से जारी प्रेस सूचना में जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि, आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती के अवसर. पर जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर उनकी जन्म जयंती कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए। जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान जी की अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक श्री वीरेंद्र रघुवंशी जी के विशेष आथित्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम दोनों महापुरुषों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के छाया चित्रों पर पुष्पमालाए पहनाकर पुष्प अर्पित किए गए।
तत्पश्चात प्रमुख वक्ताओं द्वारा दोनों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। जिनमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान जी पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी जी संगठन मंत्री राजकुमार बंसल जी कार्यालय प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश बिहारी पाठक जी जिला उपाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ जी सेवा दल प्रदेश पदाधिकारी अनिल उत्साही जी वरिष्ठ नेता रामजीलाल कुशवाहा जी एवं जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन चरित्र पर अपने विचार व्यक्त किये। एवं समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वह भी उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का प्रयास करें जिससे एक चरित्रवान राष्ट्रभक्त व्यक्तित्व का निर्माण होगा एवं जिससे नवीन विकसित भारतवर्ष का निर्माण होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारीयों ने दोनों महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलने का प्रण लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित होने वाले पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में सर्वश्री मुन्ना लाल सुमन, महेश शर्मा, के केशिवहरे, साहब सिंह कुशवाहा, वीरेंद्र खटीक, लक्ष्येंद्र शर्मा, मानसिंह तोमर, शिवकुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, अशोक सिंह वेडिया, देवेंद्र पवन शर्मा, सागर शर्मा, बंटी शर्मा, मोहन सिंह यादव, बृज बल्लभ यादव, धर्मवीर भारद्वाज, वीरेंद्र कुमार खटीक, दीपक जाटव, नरेंद्र सुमन, राजीव पांडे, आदि उपस्थित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें