Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका बड़ी खबर : बिना अनुमति संचालित "धाकड डिजीटल एक्सरे क्लिनिक" सील, एएनएम विमला तिर्की निलंबित

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
* जिला स्तरीय स्वास्थ्य दल ने की तालेबंदी
शिवपुरी 24 अक्टूबर 2024। स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय जांच ने बैराड में बिना अनुमति के संचालित होने पर धाकड एक्सरेए क्लिनिक को सील करने की कार्यवाही की है। इस पर कार्यवाही की भनक लगते ही बैराड में संचालित अन्य झोलाछापों के दुकाने बंद हो गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि पोहरी विकासखंड के बैराड से अबैध क्लिनिक संचालति होने की शिकायत प्राप्त हो रहीं थीं। जिनकी जांच के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुनील खंडोलिया के नेतृत्व में जांच दल बनाया गया जिसमें जिला मलेरिया अधिकारी लालजू शाक्य, एएसओ आईपी गोयल, फार्मासिस्ट सोमनाथ गौतम को सम्मिलित किया गया। दल ने आज दिनांक 24 अक्टूबर 2024 की दोपहर अचानक धाकड एक्सरे क्लिनिक पर छापामार कार्यवाही की गई। इसका संचालन डॉ केएस धाकड के नाम से किया जा रहा है। उपस्थित एक्सरे संचालक कोई वैध पंजीयन के दस्तावेज नही दिखा सके। जिस पर एक्सरे को तत्काल सील करने की कार्यवाही को स्वास्थ्य विभाग के जांच दल ने अंजाम दिया। धाकड एक्सरे पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की खबर जैसे ही बैराड में फैली अन्य दुकानों के संचालक  स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचने के पूर्व बंद कर भाग निकले।
कार्य में लापरवाही बरतने वाली एएनएम विमला तिर्की निलंबित
शिवपुरी के पोहरी विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र खटका पर पदस्थ एएनएम को कार्य में लापरवाही बरतने पर आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर द्वारा निलंबित करने की कार्यवाही की है। निलंबन के दौरान मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरबर रखा गया है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कार्य में कसावट के कलेक्टर शिवपुरी रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशों का पालन करते हुए पोहरी विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र खटका पर पदस्थ एएनएम विमला तिर्की को आज निलंबन की कार्यवाही की गई। निलंबन की बजह उप स्वास्थ्य केन्द्र पर न रहना, सूचना करने के बावजूद सेक्टर बैठक में भी न आना, स्वास्थ्य विभाग के अनमोल एप में गर्भवती महिलाओं की एंट्री भी नही करना प्रमुख है। जिसकी वजह से प्रसूताओं को समय पर शासन द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि प्राप्त नही हो पाती है। इस बजह से सीएम हेल्प लाईन पर शिकायतें होती है। सीएमएचओ ने बताया कि कार्य में लापरवाही के चलते पूर्व में भी एएनएम विमला र्तिकी को कई बार कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं लेकिन उनके भी इनके द्वारा संतुष्टि पूर्ण प्रति उत्तर प्रदान नही किए है। जिसके चलते आज खटका उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम विमला तिर्की को निलंबित कर दिया। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाहन भत्ते की पात्रता होगी तथा मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरबर रहेगा।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129