Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका अच्छी खबर: घुंघरू की आवाज पर मप्र ओर राजस्थान की दृष्टि बाधित महिला खिलाड़ी कल 29 की सुबह 10 बजे मारेगी चौके, छक्के, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में होगा इंटर स्टेट क्रिकेट मुकाबला, जरूर जाइए खास फाइनल मैच देखने

गुरुवार, 28 नवंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में पहली बार 4 राज्यों की इंट्रा स्टेट ब्लाइंड महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फायनल मुकाबला 29 नवंबर की सुबह 10 बजे से होने जा रहा है। यह मैच मप्र ओर राजस्थान की टीम के बीच होगा। जिसमें शहर के लोगों को आमंत्रित किया गया है, कोई भी व्यक्ति इस मुकाबले को निःशुल्क प्रवेश कर देख सकता है। इसमें दो खास बात हैं, इनमें से पहली तो ये कि आंखों से दिव्यांग खिलाड़ियों को क्रिकेट के मैदान पर खेलते समय लेदर या प्लास्टिक बॉल
की रफ्तार समझ नहीं आती इसलिए वह घुंघरु से भरी प्लास्टिक बॉल से बेटिंग करेंगी और बॉल की रफ्तार साउंड सुनकर तय करेंगी कि उन्हें आने वाली बॉल पर चौका लगाना है या छक्का, या फिर बॉल खाली छोड़नी है। टी 20 की तर्ज पर ये क्रिकेट मैच 20, 20 ओवर का होगा। नगर में इसको लेकर लोगों में खास उत्साह है साथ ही नगर के स्कूली बच्चे इस मैच के लाइव नजारे को देखने सुबह स्टेडियम पहुंचने वाले हैं।
शुरुआत में कै श्रीमंत माधवराव ने की थी खिलाड़ियों की मदद
 इस आयोजन की दूसरी अहम बात क्रिकेट आयोजन में जुड़े एसपीएस स्कूल के संचालक
अशोक ठाकुर ने बताया कि दृष्टि बाधित या कहें दिव्यांग जनों के खेलो के लिए कै श्रीमंत माधवराव सिंधिया के दिल में खास जगह थी। उन्होंने व्यक्तिगत रुचि लेकर उनकी खेलों में काफी मदद की थी। इस बात की पुष्टि दृष्टि बाधित 
क्रिकेट एसोसिएशन के
महासचिव एवं मप्र टीम के कप्तान सोनू गोलवलकर करते हुए कहा कि क्रिकेट से सिंधिया जी का खास लगाव रहा है ब्लाइंड क्रिकेट को सपोर्ट भी किया। उन्होंने खेल में हमारी काफी मदद की थी। आप हमारे संरक्षक थे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय टीम में खेल चुके हैं ब्लाइंड क्रिकेट को पहचान मिलने लगी है इस खेल को और पहचान दिलाने के लिए विभिन्न जगहों पर टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा।
 अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा ने कहा उनके नाम के ही शिवपुरी स्टेडियम में इस आयोजन का होना बड़ी बात है। उन्होंने सभी को खेल देखने आमंत्रित किया। साथ ही पूरे आयोजन पर विशेष जानकारी भी दी।