Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका न्यूज: महिला चिकित्सकों के अथक प्रयास से बची आदिवासी महिला की जान

शुक्रवार, 29 नवंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
* गंभीर हालत गर्भवती आदिवासी महिला जिला अस्पताल में कराई थी भर्ती
शिवपुरी 29 नबम्वर 2024। शिवपुरी जिला अस्पताल में महिला चिकित्सकों के अथक प्रयास से एक आदिवासी महिला की जन बच गई। महिला को रक्त की भारी कमी थी एवं प्लेट रेट कम होने के चलते गंभीर स्थिति में भर्ती कराई गई। गर्भवती आदिवासी महिला के जीवन की रक्षा करते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। जिसमें महिला ने स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया।
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिछोर के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुहार कि 30 बर्षीय आदिवासी महिला रामश्री आदिवासी पत्नी सीताराम आदिवासी गर्भवती थी, लेकिन उसका प्रसव उच्च जोखिम पूर्ण था। महिला को दिनांक 26 नबम्वर 2024 को दोपहर 2 बजकर 50 मिनिट पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ मोना गुप्ता एवं पीजीए स्टूडेंट डॉ ऋषिका साहू एवं डॉ आकांक्ष जैन ने महिला का परीक्षण किया। परीक्षण में पाया कि महिला का होम्योग्लोबिन अस्पताल में भर्ती करते समय 4.6 ग्राम था, लेकिन सीएचसी पिछोर द्वारा प्रदाय की गई सीबीसी रिपोर्ट एचबी 5 ग्राम और प्लेटलेट काउंट 37000 था। रक्त की कमि और जीवन रक्षक प्लेटरेट की कमि से प्रसव के दौरान जोखिम अधिक हाने के बावजूद चिकित्सकों के अथक प्रयास करते हुए प्रसूता को हल्के पीपीएच के साथ फिर 26 नबम्वर 2024 को शाम 7 बजे पहला रक्त चढाया गया एवं दूसरा रक्त  इसी दिवस में रात्रि 11. 45 बजे चढाया गया। जिसके उपरांत 26 नबम्वर 2024 की रात 11 बजकर 59 मिनिट पर स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। बच्चे का वजन 2 किलो 560 ग्राम था। 
तदउपरांत मरीज को 27 नबम्वर 2024 को सुबह 5 बजे एचडीयू में शिफ्ट किया गया। स्थिर स्थिति के साथ आदिवसी महिला की सीबीसी जांच कराई गई। जिसमें  एचबी 5.9 ग्राम और प्लेटलेट काउंट 29000 आया। इसके उपरांत ऑन ड्यूटी डॉक्टर डॉ ऋषिका साहू ने प्रसूता को 27 नबम्वर 2024 को शाम 6 बजकर 45 मिनिट पर एम्बुलेंस द्वारा केआरएच ग्वालियर रेफर कर दिया। 












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129