* बाल दिवस बच्चों के सुखी-स्वस्थ विकास के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है: मुकेश मिश्रा प्राचार्य
शिवपुरी। बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। ये दिन चाचा नेहरू यानी पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू को बच्चे बहुत पसंद थे। वो कहते थे कि दुनिया का हर बच्चा अनमोल है। हर बच्चे को शिक्षा
मिलनी चाहिए साथ ही बाल दिवस बच्चों के सुखी-स्वस्थ विकास के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है ये कहना था पी एम श्री हाइस्कूल बारा के प्राचार्य मुकेश मिश्रा का जो की अपने स्कूल में शक्ति शाली महिला
संगठन शिवपुरी द्वारा बाल दिवस पर आयोजित जागरूकता सह प्रतियोगिता कार्यकम में मुख्य अथिति के रूप में बोल रहे थे प्रोग्राम में बच्चो ने अनेक प्रतियोगिता जैसे योगा, कविता, देश भक्ति गाना, सामान्य
अध्ययन एवम जानो पहचानो जैसी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें बच्चों ने सक्रिय रूप में भाग लिया एवं प्रत्येक प्रतियोगिता में उपहार जीते। सलोनी गुर्जर ने
कहा कि हर बच्चा खास है, हर बच्चे में छिपी है एक नई आशा।बाल दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! विशाल आदिवासी ने कहा कि एक बचपन का ज़माना था,
होता जब खुशियों का खजाना था,
चाहत होती चांद को पाने की,
पर दिल तो रंग बिरंगी तितली का दिवाना था। बाल दिवस पर शक्ति शाली महिला संगठन के रवि गोयल ने कहा कि
बाल दिवस प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था और वह उनके सुखी-स्वस्थ विकास के लिए बहुत चिंतित रहते थे।
बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और खुशी के साथ जीने का अवसर प्रदान करना है। इस दिन को मनाने का एक मुख्य उद्देश्य बच्चों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है।
बाल दिवस का महत्व बहुत अधिक है, क्योंकि यह बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने में मदद करता है। यह दिन बच्चों के सुखी-स्वस्थ विकास के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और खुशी के साथ जीने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रयास करता है। प्रोग्राम में शक्ति शाली महिला संगठन की टीम के साथ स्कूल विभाग एवं बारा स्कूल की सभी स्टाफ ने भरपूर सहयोग किया एवं प्रोग्राम में।भाग लिया अंत में।सभी बच्चो को बिस्किट्स देकर बाल।दिवस की शुभ कामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें