Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका खास ख़बर: पूर्व खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का सपना हुआ साकार, जिला खेल परिसर में नवीन क्रिकेट मैदान का निर्माण कार्य प्रारंभ

शनिवार, 16 नवंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही दो और क्रिकेट मैदान उनके लिए तैयार किए जा रहे है। पूर्व खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जी के प्रयासों से जिला खेल परिसर शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नवीन विस्तार कार्य किये गये हैं, जिनमे शूटिंग, सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल, फुटशल, इंडोर क्रिकेट शामिल है अब पूर्व मंत्री जी के द्वारा ही पहले से आगामी विस्तार कार्य की भूमिका बना दी गई थी वे कार्य अब जल्द ही शासन स्तर से नवीन खेल परिसर में बन रहे हैं जिसमे क्रिकेट के दो मैदान बन रहे हैं। पूर्व में पुराने खेल परिसर में एक मैदान पहले उपलब्ध है जिसको खिलाड़ियों द्वारा लगातार उपयोग किया जा रहा है खिलाड़ियों द्वारा कई बार कहा गया है के खिलाड़ियों की संख्या ज़्यादा होने के कारण और क्रिकेट मैदान होना चाहिए जिसको ध्यान में रखते हुए पूर्व खेल मंत्री जी और पूर्व विधायक शिवपुरी श्रीमंत सिंधिया के प्रयासों से अब दो और क्रिकेट मैदान का निर्माण कार्य किया जा रहा है कुछ दिन बाद ही खेल परिसर में तीनों क्रिकेट मैदानो पर खिलाड़ी खेलते नज़र आएगे। शिवपुरी ज़िले के जिला खेल अधिकारी डॉ के के खरे ने बताया कि इन  नवीन खेल मैदानों के लिए पूर्व खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जी द्वारा भूमिका बनायी गई थी जो अब पूर्ण होने जा रही है। जिले के ही नहीं अब खेल परिसर में पुरुष और महिला खिलाड़ी के संभाग राज्य व राष्ट्रीय स्तर के मैच अब एक साथ तीन मैदानो पर कराये जा सकेगे। 
भारत की प्रथम महिला क्रिकेट अकैडमी की स्थापना भी करवाई
पूर्व खेल मंत्री जी के प्रयासों से ही भारत की प्रथम महिला क्रिकेट अकैडमी की स्थापना की गई थी जो सुचारू रूप से संचालित की जा रही है शिवपुरी को क्रिकेट का हब बनने में इन तीनों खेल मैदानों की अहम भूमिका रहेगी। भविष्य में यहाँ से अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरुष व महिला खिलाड़ी जल्द खेलते नज़र आएगे। बनाये जा रहे दो नवीन खेल मैदानो में एक मैदान हम मिनी वर्ग के खिलाड़ियों के लिए अरच्छइत रखेंगे ताकि वे बचपन से ही अपनी प्रतिभा को तराश सके। खेलो एम पी यूथ गेम्स में क्रिकेट खेल को भी इन्ही खेल मैदानो पर आयोजित करने का प्रयास रहेगा।
नेकियों को सदैब याद किया जाता है : शुक्ला
दोस्तों दुनिया में जिसको जब भी अवसर मिले उसे कुछ काम ऐसे करने चाहिए जिनकी खुशबू रह रहकर हमारे जीवन को महका सके। पूर्व मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया उन्हीं इरादों की पक्की हैं। उन्होंने न सिर्फ शिवपुरी बल्कि प्रदेश को खेलों में बेहद ऊंचाइयों तक पहुंचाया। खेल के मैदान, अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा और कोच दिए जिनके बूते प्रदेश के खिलाड़ी अब झट से मैडल जीतकर ले आते हैं। फिर बात शिवपुरी की हो तो कहना ही क्या, ये शहर उनकी सांसों में बसता है, भले ही उन्होंने कुछ विराम लिया लेकिन समय रहते खेलों के लिए इतने काम कर दिए हैं कि जो शनै शनै मूर्त रूप लेते जा रहे हैं। (विपिन शुक्ला)












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129