शिवपुरी। जिला कांग्रेस कार्यालय से जारी बयान में जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया कि कल दिनांक 20 दिसंबर 2024 दोपहर 12:30 बजे फतेहपुर तिराहे पर स्थित अंबेडकर पार्क शिवपुरी में जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह धरना "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का लोकतंत्र के मंदिर, संसद भवन में अपमान करने के विरोध में जिला कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन" होगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश के परिपालन में जिला शिवपुरी कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजय सिंह चौहान, जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने सभी सम्मानित कांग्रेस साथियों से धरने में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विगत दिवस केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद भवन में बाबा साहब का अपमान किया गया। इस कारण बाबा साहब में आस्था रखने वाले सभी लोग केंद्रीय गृहमंत्री के इस कृत्य से आहत हुए हैं। इस कारण कल दिनांक 20 दिसंबर 2024 को दोपहर 12:30 बजे फतेहपुर तिराहा पर स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर अंबेडकर पार्क में, बाबा साहब की प्रतिमा के सामने बैठकर जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जावेगा। सभी साथियों से निवेदन है कि आप सभी दोपहर 12:30 बजे आवश्यक रूप से फतेहपुर तिराहे पर स्थित बाबा साहब अंबेडकर पार्क में आवश्यक रूप से उपस्थित होवें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वर्तमान एवं पूर्व विधायक प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी विधानसभा प्रत्याशी, निर्वाचित संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेस जन्, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी, विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता गण आवश्यक रूप से उपस्थित होवें।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें