शिवपुरी। इन दिनों जिले की करैरा तहसील में बगीचा सरकार के पास बागेश्वर के ख्यातनाम संत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी श्रीमद भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। हजारों भक्त हर दिन करेरा पहुंच रहे हैं। अनेक लोग इसमें निःशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। ठीक इसी क्रम में जाने माने समाजसेवी अशोक ठाकुर जी ने श्रद्धालुओं को करैरा ले जाने लाने के लिए तीन बस निःशुल्क उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। ये बस 5 दिसम्बर को सुबह ठीक 9 बजे शिवपुरी शहर स्थित चिंता हरण मंदिर के सामने मौजूद रहेंगी। खुद अशोक जी अपनी देखरेख में इन बसों को रवाना करेंगे। जैसे जैसे बस फुल होती जाएंगी उन्हें रवाना कर दिया जाएगा। इसके लिए आधे घंटे का समय यात्रियों को दिया गया है। यानि ठीक नो बजे बस लग जाएंगी और साढ़े नौ बजे करैरा रवाना हो जाएंगी। आपको विदित होगा कि 5 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से करैरा में दिव्य दरबार लगाया जाएगा। इसके लिए स्पेशल बस सेवा पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। जो बस जिन यात्रियों को लेकर जाएगी ओर करेरा में पुलिस द्वारा निर्धारित स्थान पर रुकेगी। उसी जगह से यात्रियों को बस वापिस लेकर आएगी। कथा समाप्ति के बाद शाम छह बजे से सात बजे तो बस यात्रियों की वापसी के लिए मौजूद रहेगी। अधिक जानकारी के लिए यात्री गण बस कंडक्टर और चालक के नंबर लेकर रखें। कल यानी गुरुवार की सुबह ठीक 9 बजे बस उपलब्ध होंगी। इसलिए यात्री पूर्व में ही चिंताहरण मंदिर छतरी रोड शिवपुरी पर पहुंचने का कष्ट करें। अधिक जानकारी के लिए एसपीएस स्कूल संचालक अशोक ठाकुर जी के मोबाइल 9425136166 पर संपर्क किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें