* गीता श्लोक प्रतियोगिता भी हुई
शिवपुरी। सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय शिवपुरी में "श्री गीता जयंती महोत्सव 2024" का आयोजन किया गया। गीता जयंती महोत्सव के इस गरिमापूर्ण आयोजन में गीता श्लोक प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस गीता श्लोक प्रतियोगिता में श्रीमती चंद्रकांता बंसल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गीता जयंती महोत्सव के इस गरिमापूर्ण आयोजन के प्रथम सत्र में संपूर्ण गीता अखण्ड पाठ का आयोजन हुआ। वहीं दूसरे सत्र में गीता प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। गीता श्लोक प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्याभारती प्रतिष्ठान मध्यभारत प्रांत के प्रांतीय महासचिव शिरोमणि दुबे एवं गीतामर्मज्ञ पुरुषोत्तम गौतम द्वारा सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें