* नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष का सभी बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ ने किया बहिष्कार
* शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा के खनियाधाना मंडल अध्यक्ष विवेक यादव की नियुक्ति पर जमकर असन्तोष जताया जा रहा है
* पुराने दायित्ववान और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा रायसुमारी के अनुसार नही बनाया मण्डल अध्यक्ष
* मंडल अध्यक्ष हटाने की मांग
* भोपाल जाकर पार्टी कार्यालय घेरने की चेतावनी दी जा रही है
* मंडल पदाधिकारी सहित बूथ अध्यक्ष सामूहिक इस्तीफा देने जायेंगे प्रदेश कार्यालय भोपाल
शिवपुरी। भाजपा संगठन की ओर से एक दिन पूर्व रविवार को जारी मंडल अध्यक्षों की सूची पर खनियाधाना कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश नजर आ रहा है। मांगे ना माने जाने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ इस्तीफा देने की बात भी कही जा रही है। भाजपा के बूथ प्रभारियो ने यहां तक कहा कि भाजपा किसी के बाप की पार्टी नहीं है। शिवपुरी जिले के खनियाधाना मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए विवेक यादव को हटाने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा देने की बात कह रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश कार्यलय जाकर इस्तीफा देने की बात कही इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि 30 साल से भाजपा से जुड़े है लेकिन पैराशूट लैंडिंग कर मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, असंतोष का माहौल व्याप्त हो गया है। मूल कार्यकर्ताओं को छोड़कर कल के पार्टी के नाम से अवैध कारोबार संचालित करने वाले व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बनाया है। संगठन के कुछ लोग भेदभाव पूर्ण काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा मंडल अध्यक्ष विवेक यादव को तत्काल हटाया जाना चाहिए। हम इस मुद्दे पर चुप नहीं रहने वाले। इस बात को प्रदेश स्तर पर उठाएंगे। सांसद-विधायक तक की नहीं सुनी जा रही। मनमानी की जा रही है जबकि पुराने दायित्ववान और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई। खनियाधाना मंडल अध्यक्ष विवेक यादव के विरोध में आए कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछोर विधानसभा खनियाधाना का गढ़ रहा है। विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव में यहां से भारी मतों से कार्यकर्ताओं ने जीत दिलाने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं के हृदय पर कुठाराघात करते रायसुमारी को नजर अंदाज करते हुए विवेक यादव को पद दे दिया गया। इसके विरोध में खनियाधाना मंडल के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता अपने पदों से इस्तीफा दे रहे है।
विरोध करने वालों में मंडल, बूथ पदाधिकारी शामिल
विरोध करने वालों में मंडल महामंत्री हरिभान लोधी पोठयाई बूथ अध्यक्ष रंजीत यादव चमरौआ महेंद्र लोधी खनियाधाना मृगेंद्र चौबे खनियाधाना दिनेश केवट खनियाधाना महाराज सिंह लोधी हर्षपूरा धनीराम लोधी नोहर राकेश यादव देवखो मानवेंद्र सिंह चौहान गोलाकोट सुरेश साहू नादनवारा इंदल सिंह लोधी नंदनवारा बडे राजा चौहान ओढ़ी कबूल पाल जालमपुर रोहित यादव पनिहार पुष्पेंद्र यादव कुटावली भूपत गणेशखेड़ा भागचंद्र भोड़न धीराज यादव भोडन नारायण लोधी दवियाजगन दिनेश लोधी सिनावलखुर्द शिवराज लोधी देवरी दिनेश लोधी सिनावलकला हरभजन लोधी चमरौआ पुष्पेंद्र चौधरी चमरोआ किशन लाल लोधी चमरोआ अंकित लोधी चमरोआ महेंद्र सिंह लोधी रिछाई लालाराम साहू झूतरी राकेश गौर गोरवर आशाराम लोधी मुहारीखुर्द विजयराम लोधी मुहारीखुर्द गजराज लोधी मुहारीखुर्द अरविंद लोधी रेडी हिम्मतपुर अरविंद लोधी वसहार महेंद्र लोधी क्यारा जगभान लोधी दवियाकलां महेंद्र यादव मुहारीकलां विमल जाटव गुगरी उदय सिंह आदि समस्तकर्ताओं ने विवेक यादव मंडल अध्यक्ष हटाने की मांग की है।
इधर बामोर कला में मंडल अध्यक्ष का विरोध
बामोर कला में मंडल अध्यक्ष बगैर राय शुमारी के बनाया गया उसे हटाने की मांग की जा रही है।
कई हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन के माध्यम से लिखा जा रहा है कि बामोर कला मंडल में दिनांक 10/12/2024 में मंडल अध्यक्ष की राय शुमारी हुई थी वह बूथ अध्यक्षों के अनुरूप नहीं हुई और ना ही यह अध्यक्ष बैठकों में आया और ना ही कभी संगठन में काम किया और हमेशा बीजेपी पार्टी के विरोध में काम किया।
अतः बमौर कला के मंडल अध्यक्ष जो अभी बना है रमाकांत शर्मा उसे नहीं हटाया गया तो समस्त बूथ अध्यक्ष अपने पद एवं पार्टी से इस्तीफा देंगे यदि पार्टी से न्याय नहीं मिला तो समस्त कार्यकर्ता इस्तीफा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें