शिवपुरी। शहर के माधव चौक चौराहे पर सोमवार की दोपहर ढाई बजे जाम के हालात बने। एक कार सड़क पर पार्क करने के कारण जाम के हालात बने थे। जाम में फंसे लोगों ने धमाका से उस कार का फोटो शेयर करते हुए बताया कि बड़ी देर तक जाम के हालात बने थे लेकिन कोई ट्रैफिक कर्मी मौजूद नहीं था। बता दें कि जिले में यातायात माह जारी है। ट्रैफिक पुलिस को अपने सीसीटीवी से पुष्टि कर कारवाई करनी चाहिए।
न्यू ब्लॉक चौराहे पर भी जाम
आज दोपहर न्यू ब्लॉक चौराहे पर भी जाम के हालात नजर आए। मस्जिद रोड पर जाम लगा रहा। चौराहे पर बेतरतीब कार खड़ी की गई थी जिससे जाम लगा दिखाई दिया।










सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें