शिवपुरी। भारतीय डाक कर्मचारी संघ गुना संभाग के अंग्रेजी नववर्ष के वार्षिक कलेंडर का विमोचन आज शिवपुरी में विधायक शिवपुरी श्री देवेंद्र जी जैन द्वारा किया गया। विधायक कार्यालय में विधायक श्री देवेंद्र जैन ने भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के नववर्ष 2025 के कलेंडर का विमोचन किया। गौरतलब हैं कि भारतीय डाक कर्मचारी संघ जो कि भारतीय मजदूर संघ से संबंधित राष्ट्रीय विचार धारा की डाक कर्मियों की यूनियन हैं , भारतीय डाक कर्मचारी पहले सबसे राष्ट्र हित, विभाग हित, कर्मचारी हित के सिद्धांत पर कार्य करती हैं। गौरतलब हैं कि आज विधायक श्री जैन का जन्मदिन भी है , इस अवसर पर उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के सभी साथियों ने विधायक श्री जैन को माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। कलेंडर के विमोचन के अवसर पर विधायक श्री देवेंद्र जैन ने भी गुना डाक संभाग के सभी कर्मचारी को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेंडर विमोचन के अवसर पर उपस्थित भारतीय डाक कर्मचारी संघ के संभागीय सचिव बी एस कुशवाह ने विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर , श्री अजमेर सिंह प्रांतीय समरसता प्रमुख भारतीय मजदूर संघ, भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष श्री शत्रुघन सिंह तोमर , जिला महामंत्री श्री जितेंद्र श्रीवास्तव भारतीय मजदूर संघ शिवपुरी भारतीय मजदूर संघ के मीडिया प्रभारी अजय राज सक्सेना,श्री कौशल किशोर श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ शिवपुरी, श्री बी एस कुशवाह संभागीय सचिव भारतीय डाक कर्मचारी संघ शिवपुरी एवं शिवपुरी के तमाम डाक कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें