➖➖➖➖➖➖➖➖➖
शिवपुरी। बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि अभय फाल्के की भाभी, कौस्तुभ फाल्के की मां एवं अविनाश फाल्के (उप डाकपाल कत्था मिल शिवपुरी ) की धर्मपत्नी श्रीमती अनुश्री फाल्के का आज शनिवार को आकस्मिक देवलोकगमन हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा, रविवार 23 फरवरी को सुबह 11 बजे निज निवास, अशोक बिहार कॉलोनी, टीवी टॉवर रोड शिवपुरी से नगर के मुक्तिधाम प्रस्थान करेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे, और समस्त फाल्के परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
शोकमग्न हुई अशोक विहार कॉलोनी
कॉलोनी के सभी सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने वाली, सभी के सुख दुख में सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़ी दिखाई देने वाली बचपन के मित्रअभय फाल्के की भाभी, लाड़ले कौस्तुभ फाल्के की मां एवं मित्र अविनाश फाल्के (उप डाकपाल कत्था मिल शिवपुरी ) की धर्मपत्नी श्रीमती अनुश्री (शोभना) फाल्के के
आज असामयिक निधन से शहर में भी शोक की लहर है।










सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें