शिवपुरी। गुना, शिवपुरी और अशोकनगर के श्रद्धालुओं से भरी बस का गुजरात में बड़ा हादसा हो गया। जिसमें पांच लोगों का निधन हुआ है। जानकारी लगते ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात कर मृतकों के परिवारजनों एवं घायलों की मदद के लिए आग्रह किया। इसके पूर्व मंत्री सिंधिया ने सुबह कलेक्टर से फोन पर बात कर हादसे का संज्ञान लिया और सभी प्रभावित श्रद्धालुओं की मदद के लिए आदेश दिए। जानकारी के अनुसार आज 2 फरवरी, 2025 को गुजरात के सापुतारा घाट में श्रद्धालुओं से भरी बस का एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें की इस बस में शिवपुरी, गुना, और अशोकनगर से श्रद्धालु सवार थे और हादसे में 5 लोगों का निधन हो गया जिसमें से 4 लोग शिवपुरी के थे। शिवपुरी जिले इंदार थाना के रामगढ़, बिजरौनी के रहने वाले भोलाराम कुशवाह, एजेंट. निवासी रामगढ़, गुड्डी राजेश यादव, रामगढ़, कमलेश वीरपाल यादव, रामगढ़
बृजेंद्र उर्फ पप्पू यादव, बिजरौनी मृतकों में शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने बताया, “पांच तीर्थयात्रियों की मौत के अलावा 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतको में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। घायलों को अहवा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है।” उन्होंने बताया कि बस दुर्घटना उस समय हुई, जब ये महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 40 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका की ओर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, यात्री 23 दिसंबर से धार्मिक यात्रा पर थे। एक दो दिन पहले तीर्थयात्री शिरडी, त्र्यंबकेश्वर, नासिक का दौरा करके वापस आ रहे थे। रविवार सुबह गुजरात के हिल स्टेशन सापुतारा में रुके। उन्होंने चाय पी और फिर 10 मिनट के बाद तीन से चार किलोमीटर के अंदर ही उनकी बस एक गहरी खाई में जा गिरी।
ऐसे हुआ हादसा
गुजरात के डांग जिले में आज, 02 फरवरी को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सापुतारा हिल स्टेशन के निकट रविवार तड़के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी लक्जरी बस गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 17 घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस में 40 से अधिक तीर्थयात्री सवार थे। बस बैरियर तोड़कर करीब 35 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
सिंधिया ने लिया एक्शन, मुख्यमंत्री मोहन यादव को किया फोन
हादसे की खबर मिलते ही केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को फोन लगाया और उन्हें सभी मृतकों के परिवारजनों और घायलों की सहायता हेतु आग्रह किया।
जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं: सिंधिया
बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सिंधिया ने अपने ट्वीट में बताया की वह लगातार जिला प्रशासन से संपर्क में हूं और उन्होंने स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर घायलों के शीघ्र उपचार की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
पहला अवसर नहीं, पूर्व में भी की मदद
द ग्रेट सिंधिया ने इसके पूर्व उत्तराखंड में फंसे शिवपुरी के श्रद्धालुओं की मदद की थी, ये लोग अमरनाथ, केदारनाथ की यात्रा पर गए थे। जबकि इसके बाद भागवत कथा करवाने बद्रीनाथ गए श्रद्धालुओं की मदद पहाड़ दरकने पर की थी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें