शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय शिवपुरी पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने बताया कि यह होली मिलन समारोह 23 मार्च को दोपहर 2:00 बजे से भाजपा कार्यालय कोठी नंबर -1 पर मनाया जाएगा जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यकर्ता एक-दूसरे को तिलक लगाकर, गुलाल लगाकर होली मनाएंगे। महामंत्री सोनू बिरथरे ने बताया कि होली मिलन समारोह में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी भाजपा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी भाजपा, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, विभाग एवं प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष-सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सदस्य, नगर पालिका, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पार्षद, एवं सभी उक्त क्षेणी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें