Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: गुरु बनने के लालच में किन्नर आशा को उसी के दोे चेले किन्नर नैना और आंचल ने उतारा मौत के घाट, सुबह मिली थी लाश, एसपी अमन सिंह राठौड़ की करैरा टीम ने हत्या का राज 8 घंटे में किया फाश, पकड़े दोनों हत्यारे

बुधवार, 28 मई 2025

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। एसपी अमन सिंह राठौड़ की करैरा टीम ने बुधवार को किन्नर आशा की हत्या का महज  8 घंटे में राज फाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किन्नर आशा की आज सुबह उसी के घर में लाश मिली थी लेकिन शरीर पर मिले निशान ने उसकी हत्या किए जाने का खुलासा कर दिया था। इसी के साथ सक्रिय हुई पुलिस ने कड़ियां जोड़ते हुए मृतक किन्नर आशा के ही दो चेले किन्नर नैना  और आंचल किन्नर दोनों को राउंडअप किया तो राजफाश हुआ कि उसकी हत्या खुद गुरु बनने के चक्कर में की थी। 
आइए पढ़िए पूरी खबर
शिवपुरी जिले के करैरा में आज बुधवार की सुबह फरियादी किन्नर रुबी नायक निवासी बडीनी जिला दतिया ने थाना करैरा में सूचना दी कि उनके गुरू आशा किन्नर (उम्र 32 वर्ष) की करैरा कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सुबह 5 बजे राजू शाह नामक व्यक्ति ने फोन पर रूबी को बताया था कि आशा किन्नर की लाश उनके घर के बाहर वाले कमरे में चारपाई पर पड़ी है मौके पर पहुंचने पर देखा कि मृतिका के नाक और गले पर खरोंच के निशान हैं, जिससे हत्या की शंका हुई।
रूबी ने दिया पुलिस को अहम सुराग
थाना करैरा पहुंची रूबी ने पुलिस को बताया कि मेरी गुरू आशा किन्नर करैरा में रहती थी। करैरा के नैना किन्नर तथा आंचल किन्नर दोनों मेरे गुरू से रंजिश रखते थे तथा यह दोनों भी हमारे गूरू के चेले थे उक्त दोनों लोगों द्वारा ही मेरे गुरू आशा किन्नर की हत्या की होगी। इस अहम सूचना पर थाना करैरा पर अपराध क्रं. 423/25 धारा 103,3(5) बीएएस कापंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।    
इधर एसपी अमन सिंह राठौड द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए स्वयं मोनिटिरिंग कर आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. शिवनारायण मुकाती के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी करैरा विनोद छावई एवं उनकी टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर जाँच की एवं आसपास के सीसीटीव्ही कैमरे चैक किये गये तो ज्ञात हुआ कि आंचल किन्नर अपनी स्विफ्ट कार UP93CE7599 से साथी किन्नर नैना के साथ आते हुए दिखाई दिये। संदेही नैना किन्नर तथा