शिवपुरी। भगवान श्री परशुराम आव्हान महायज्ञ के पूर्व 501 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। भृगुवर आश्रम महेंद्र गिरी पर्वत गोरा टीला रोड़ से बीस भुजी माता दरबार तक यह चुनरी यात्रा निकाली गई। मंगलवार दिनांक 6.5.2025 को सिद्ध क्षेत्र भृगुवर आश्रम महेंद्र गिरी पर्वत गोरा टीला से वीस भुजी माता तक विशाल चुनरी यात्रा, माता खो धाम (करई वारां) की शक्ति सेना, माता के भक्तों एवं गोरा टीला सिंध नदी के आसपास के सिद्ध क्षेत्र के समस्त ग्रामों के वासियों द्वारा यह चुनरी यात्रा निकाली गई।
ज्ञात हो कि कुछ समय पूर्व यह सिद्ध क्षेत्र जागृत हुआ है। यहां विगत कई महिनों से धूना एवं अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित हैं।माता खो धाम के आध्यात्मिक, चमत्कारिक संत द्वारा माता की प्रेरणा से ही यह स्थान जागृत हुआ है। जहां शनिवार 10 तारीख को यहां 51 कुंडीय भगवान श्री परशुराम जी के आव्हान के क्रम मैं यज्ञ किया जा रहा है।यज्ञ पूर्व ग्यारस के दिन यहां भोलेनाथ के विशाल शिवलिंग की प्रांण प्रतिष्ठा भी होगी।
वताया जा रहा है कि यह क्षेत्र वहुत ही आध्यात्मिक ऊर्जा वाला क्षेत्र हैं, जहां सैकड़ों सिद्ध भ्रमण करते हैं,यह क्षेत्र भी विंध्याचल पर्वत की श्रेणी का हिस्सा है।
इस महेंद्र गिरी पर्वत पर पहले से ही 51 सिद्धों का आव्हान हो चुका है।अव भगवान श्री परशुराम जी जो कि श्री हनुमान जी की तरह ही चिरंजीवी हैं उनकी शक्ति का आना शुभ मुहूर्त मैं नियत है।
अतः समस्त विप्र बंधुओं से अपील है कि भगवान श्री परशुराम जी के आव्हान के इस महायज्ञ मैं तन मन से सहयोग करें।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें