शिवपुरी। अमर शहीद भारत रत्न आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुण्यतिथि मनाई गई। आज दिनांक 21 मई 2025 को जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर भारत के अमर शहीद श्री राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई |
राजीव गाँधी जी आज ही के दिन 21 मई 1991 को श्री पेरंबदूर तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक आत्मघाती हमले में शहीद हो गए थे |
आधुनिक भारत के निर्माता कंप्यूटर क्रांति के जनक एवं उनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में 401 सीट प्राप्त करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाया गया था जो आज तक अक्षुण्ण है| भारत के इतिहास में राजीव गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा 401 सीट लाने का रिकॉर्ड आज तक अन्य कोई भी राजनीतिक दल स्वतंत्रता प्राप्ति से आज तक के लोकसभा चुनाव में 400 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है |
उन्होंने भारत को सैन्य रूप से मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण रक्षा सौदे किए भारत में डिजिटल क्रांति आधुनिक कारों का आगमन भी राजीव गांधी जी के नेतृत्व में ही हुआ |
जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान
विधायक कैलाश कुशवाहा एवं पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी शशि शर्मा राजकुमार बंसल राजकुमार शाक्य अनिल उत्साही दिनेश वशिष्ठ द्वारा राजीव गांधी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया |
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारी द्वारा स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया गया |
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष श्री विजय सिंह चौहान विधायक श्री कैलाश कुशवाहा पूर्व विधायक श्री वीरेंद्र रघुवंशी संगठन मंत्री राजकुमार बंसल प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य महिला जिला अध्यक्ष शशि शर्मा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह चौहान उपाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ सेवादल प्रदेश सचिव अनिल शर्मा उत्साही मुन्नालाल सुमन कल्याण सिंह वर्मा लक्ष्येंद्र शर्मा राजेंद्र शर्मा अजय राज शर्मा विजय चौकसे अनिल सरीन अशोक सिंह वेड़िया हाफिजुर रहमान भीम सिंह पटेलिया राजकुमार दांगी बाइसराम धाकड़ ललित श्रीवास आरिफ अली खान दयालु जाटव देवेंद्र पवन शर्मा सुरेंद्र गुर्जर पंकज आहूजा मुकेश वर्मा आदि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें