शिवपुरी। मध्य प्रदेश के कर्मचारी जगत में सीएम डाँ मोहन यादव का नाम कर्मचारी हितैषी मुख्यमंत्री के रूप में लिया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि सीएम यादव ने दो माह में मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की चार मांगों को एक साथ स्वीकृति दी है इसमें मुख्य रूप से कर्मचारियों को गृह भाडा जो करीब 10 वर्ष से लंबित था जिसमें कर्मचारी अधिकारियो को ₹1500 रुपये से लेकर ₹10,000 का फायदा हुआ है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों को प्रमोशन की हरी झंडी सबसे पहले दे चुके हैं और केंद्र के समान पांच प्रतिशत 'महंगाई भत्ता एरियल की स्वीकृति दी है। इसके लिए कर्मचारियों को कई बार आंदोलन करने पड़ते थे। अब 15 दिन में मुख्यमंत्री जी ने अपनी स्वीकृति दे दी जिससे कर्मचारियों अधिकारियों में भारी हर्ष का वातावरण है। अभी हाल ही में 18 मई को प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री जी को पूरे प्रदेश से एकत्रित हुए राज कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का स्वागत किया। 18 मई को मुख्यमंत्री जी ने सबसे बड़ी सौगात स्वास्थ्य कर्मचारी बीमा को प्रदान की है जिससे प्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारियों में हर्ष है। इसमें कर्मचारी अधिकारी 20 लाख रुपए का कैशलेस के माध्यम से अपना इलाज करा सकते हैं। कर्मचारी स्वास्थ बीमा को स्वीकृति प्रदान की है जिसमें कर्मचारी अधिकारी 20 लाख तक का कैशलेस बीमा करवा सकेंगे इसकी स्वीकृति प्रदान की है। इसमें कर्मचारी अधिकारी के अस्वस्थ होने पर 20 लाख रुपए का इलाज इस बीमा योजना के माध्यम से होगा। इसमें कर्मचारियों के वेतन से नाम मात्र का थोड़ा सा रुपया काटा जाएगा। स्वास्थ्य जीवन बीमा से कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त हो गया है और लोगों में अधिकारी कर्मचारियों में इस बात की चर्चा जोरो पर है अब तक का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को माना जा रहा है। राज्य कर्मचारी संघ के लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, लोकप्रिय सुप्रसिद्ध कर्मचारी नेता प्रदेश महामंत्री राज्य कर्मचारी संघ श्री जितेंद्र सिंह राजपूत द्वारा इस मौके पर कई कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि एक-एक करके सभी समस्याओं का निराकरण करूंगा।
सम्मान समारोह के दौरान स्वास्थ्य बीमा को अपनी स्वीकृति प्रदान की है। इसमें मुख्य मांगे लिपिक संघ को मंत्रालय के समान वेतन दिया जावे जो भोपाल में ज्यादा वेतन मिलता है जबकि जिला स्तर पर कम वेतन दिया जा रहा है इसे एक समान किया जाए और दूसरी बात शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से मान्य किया जाए और तीसरी मुख्य बात पंचायत सचिव आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उच्च वेतन दिए जाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। शिवपुरी से 40 से अधिक कर्मचारियों ने भोपाल में मुख्यमंत्री जी के सम्मान समारोह में भाग लिया। जिसमें शिवपुरी से जिला संयोजक राजेंद्र पिपलोदा प्रदेश उपाध्यक्ष हरभजन कौर सहसंयोजक अरविंद सरैया श्रीमती रितु श्रीवास्तव अनिल मलावारिया अजय बाथम सुनील तिवारी संजय त्रिवेदी सुनील गुप्ता अशोक वर्मा धर्मेंद्र कुशवाहा पिछोर खनियाधाना नरवर पोहरी से कर्मचारी नेता इस शुभ कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें