Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: चंद मिनिट की आंधी, बारिश से दिल्ली-एनसीआर में पेड़ और खंभे गिरे, अशोक नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन (नमो भारत स्टेशन) की पहली आंधी में ही टिन सेट उड़ी, video

शनिवार, 17 मई 2025

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्ली। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद जैसे शहरों में शनिवार दोपहर मौसम पूरी तरह से बदल गया। आसमान में अचानक काले बादल छा गए। जिससे तेज गर्म हवाएं चलने लगी। मिनटों की आंधी और बारिश से कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ है। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। आंधी और बारिश की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दिल्ली के अशोक नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन (नमो भारत स्टेशन) की पहली आंधी में ही टिन सेट गिर गई। 4 महीने पहले मोदी ने इसका उद्घाटन किया था।
बीते शुक्रवार को भी मिनटों की बारिश में कई जगह भारी नुकसान हुआ था।  आज तेज आंधी के कारण न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन की टिन की छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सावधानी के तौर पर न्यू अशोक नगर स्टेशन पर परिचालन तत्काल रोक दिया गया है। घटना के संबंध में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जांच की जा रही है। भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के लिए आवश्यक सुधार कार्य आरंभ कर दिए गए हैं। न्यू अशोक नगर स्टेशन पर सेवाएं अगले निर्देश तक बंद रहेंगी। जनवरी 2025 के पहले हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद से दिल्ली के न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत के क्षेत्र का उद्घाटन किया था. प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए 6 महीने भी पूर्ण नहीं हुए हैं। इस बीच, आंधी का झोंका स्टेशन की छत के शेड को उड़ा ले गया। फिलहाल, एनसीआरटीसी के अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं। जब हादसा हुआ तब नमो भारत की सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही थी। शनिवार होने के चलते स्टेशन के आसपास लोगों की संख्या कम थी। यदि हादसा किसी और दिन होता तो लोग घायल हो सकते थे। वहीं, स्टेशन की छत की गुणवत्ता पर भी कई प्रकार के सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। वहीं नोएडा में भारी बारिश से शहर के कुछ हिस्सों में पेड़ और खंभा गिरने से गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। सड़कों पर जाम लग गया। नोएडा के डीएम चौक पर आज आई आंधी और बारिश के बाद ट्रैफिक लाइट का खंभा गिर गया। गरिमत रही कि हादसे के दौरान किसी गाड़ी को नुकसान नहीं पहुंचा। मौसम विभाग की मानें तो 21 से 23 मई के बीच भी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129