Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृतकाल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पर आयोजित प्रोफेशनल मीट आयोजित

गुरुवार, 12 जून 2025

/ by Vipin Shukla Mama
* मोदी का नेतृत्व भारत को हर क्षेत्र में वैश्विक रूप से पहचान और सम्मान दिला रहा है : चौधरी मुकेश चतुर्वेदी
शिवपुरी। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित होगा। प्रधानमंत्री ने देश की राजनीति से भ्रष्टाचार और परिवारवाद को समाप्त करने का कार्य कर रहे हैं। मोदी जी का नेतृत्व भारत को हर क्षेत्र में वैश्विक रूप से पहचान और सम्मान दिला रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया का विश्वास जीतने का कार्य किया और राजनीति में नई संस्कृति विकसित की है। वे आत्मनिर्भर व विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर रहे हैं। यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृतकाल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पर आयोजित प्रोफेशनल मीट को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश चतुर्वेदी ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अर्थव्यवस्था को गति देने का कार्य किया। वर्ष 2014 से पहले 90 प्रतिशत रक्षा उपकरण आयात करते थे, आज 70 प्रतिशत रक्षा उपकरण देश में बना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों में राष्ट्रवाद की भावना जागृत की, सेनाओं को सशक्त किया, इसका परिणाम यह है कि अलगाववादी बातें करने वाले लोग भी आज तिरंगे के नीचे खड़े होकर वंदे मातरम् का गायन करने लगे हैं। 

कार्यक्रम संयोजक व पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे ने कहा कि पहले दुनिया के लोग भारत को कमजोर और गरीब देश के रूप में देखते थे। आज विश्व भर के देशों का भारत के प्रति नजरिया बदला और लोग भारत को सम्मानजनक देश के रूप में देखने लगे हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश की सेनाओं को खुली छूट दी, सेनाओं को सशक्त किया। देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ वर्ष 2047 तक देश को विकसित और विश्वगुरू बनाने की दिशा में तेजी से आगे ले जा रहे हैं। मोदी ने देश की जनता में आशा जगाई और उसी का परिणाम है कि भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आमजन में 2047 तक विकसित भारत बनने की उम्मीद जगी है। 
जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जब देश की बागडोर संभाली और सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के कार्यों के साथ देश को हर क्षेत्र में आगे ले जाने का कार्य किया, और दुनिया का विश्वास जीतने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए आप सभी लोगों जैसे प्रोफेशनल्स को अपने कार्यों के साथ देश व समाज के लिए आगे आना होगा, तभी यह संकल्प पूरा होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत अब नया भारत बनकर तेजी से उभरा है। कार्यक्रम में विकसित भारत की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
 इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, संदीप महेश्वरी, पूर्व मंत्री भैयासहाब लोधी, पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल, माखनलाल राठौर, पूर्व राज्य मंत्री सुरेश राठखेडा, विधायक देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक मौजूद रहे। मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नफीस खान द्वारा किया गया। स्वागत भाषण नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा द्वारा दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129