Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: विश्व पर्यावरण दिवस 2025, “प्लास्टिक मुक्त गांव” की दिशा में बांसखेड़ी का प्रेरक कदम" महेंद्र जैन अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत

गुरुवार, 5 जून 2025

/ by Vipin Shukla Mama
* ग्राम बासखेड़ी, जनपद पंचायत शिवपुरी, मध्यप्रदेश में दिनांक: 5 जून 2025 को हुआ आयोजन 
शिवपुरी में “जीरो प्लास्टिक विलेज” पहल की शुरुआत, आदिवासी समुदाय की भागीदारी में जागरूकता का संगम
शिवपुरी। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर शक्तिशाली महिला संगठन, संवेदना– ए सोसाइटी फॉर ग्लोबल कंसर्न, एवं जिला प्रशासन शिवपुरी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम बासखेड़ी में विशेष पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं व बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति: श्री महेन्द्र कुमार जैन, अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शिवपुरी (मुख्य अतिथि)
श्री डी.एस. जादौन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग
श्री सत्यमूर्ति पांडे, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन,
कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ:
वृक्षारोपण अभियान:
पौधों को गाँव के बच्चों के नाम से रोपित किया गया, जिससे उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित हो।
कपड़े के थैलों का वितरण:
प्लास्टिक के विकल्प के रूप में 150+ पर्यावरण मित्र कपड़े के थैले महिलाओं को वितरित किए गए।
बांस से बने डस्टबिन किए भेंट:
अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह द्वारा बांस निर्मित डस्टबिन गाँव को भेंट किए गए, जिससे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में मदद मिलेगी।
सहजन हर्बल चाय का वितरण:
पोषण एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए सहजन (मुनगा) की हर्बल चाय का वितरण किया गया।
“प्लास्टिक मुक्त ग्राम” पर संवाद सत्र:
विशेषज्ञों द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों पर संवाद एवं ग्रामीण समुदाय को स्वच्छता व पर्यावरण सरंक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
 विशेष वक्तव्य:
मुख्य अतिथि श्री महेन्द्र कुमार जैन ने कहा –
> “जब समाज की अगुवाई महिलाएँ और बच्चे करते हैं, तो बदलाव स्थायी और प्रेरणादायक बनता है।”
शक्ति शाली महिला संगठन की ओर से रवि गोयल ने कहा –
> “सामुदायिक नेतृत्व से ही स्थायी परिवर्तन की शुरुआत होती है। प्लास्टिक मुक्त ग्राम केवल एक लक्ष्य नहीं, एक आंदोलन है।”
कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और अतिथियों की उत्साहपूर्वक भागीदारी रही। हर क्षण एक सकारात्मक सामाजिक बदलाव का प्रतीक बना।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129