Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: शहर के बाबा गोरखनाथ मंदिर पर बह रही संगीतमय श्रीमद भागवत ज्ञान की गंगा, श्रीराम एवं श्रीकृष्ण अवतार कथाएं आज 9 को

सोमवार, 9 जून 2025

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। शहर के सिद्धेश्वर के समीप स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक बाबा गोरखनाथ मंदिर शिवपुरी पर संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। 6 जून 2025 को प्रथम दिवस सुबह 8 बजे कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा महात्म का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कथा का रसपान कथा व्यास आचार्य पं. श्री रामेश्वर दास जी महाराज के श्री मुख से किया जा रहा है। इसी क्रम में 7 जून द्वितीय दिवस श्री सुखदेव परीक्षित जी का जन्म भीष्म उपदेश जबकि 8 जून को तृतीय दिवस कपिल देवहूति संवाद सती चरित्र, भरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र का वर्णन किया गया। 
श्रीराम अवतार, श्रीकृष्ण अवतार कथाएं आज
9 जून चतुर्थ दिवस गजेंद्र मोक्ष वामन अवतार श्रीराम अवतार श्रीकृष्ण अवतार कथाएं होंगी। 10 जून पंचम दिवस श्री कृष्ण बाल लीला गोवर्धन पूजा एवं 11 जून को
षष्टम दिवस कंस उद्धार द्वारिका गमन रुकमणी मंगल का वर्णन किया जाएगा।