Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: अखंड ब्राह्मण सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस

सोमवार, 2 जून 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। त्यागमूर्ति, कुशल रणनीतिकार, महान अर्थशास्त्री, महान चिकित्सक, महानगुरु, महान नीतिकार, सिकंदर के आक्रमण को देखकर , अपमानित करने वाले, कामी , अत्याचारी, दुराचारी सम्राट धनानंद को समूल उखाड़ कर फेंकने वाले , अखंड भारत की अवधारणा लेकर, नूरापुत्र चंद्रगुप्त को अखंड भारत का सम्राट बनाने वाले, महान आचार्य चाणक्य का जन्मदिन ब्राह्मण दिवस के रूप में चिंताहरण मंदिर के धर्माचार्य श्याम सुंदर महाराज के सानिध्य में अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया।  
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम और आचार्य चाणक्य की पूजा अर्चना वरिष्ठ समाज सेवी पंडित हरीबल्लव शर्मा जी एवं जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि आज का युवा हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है । उन्हें सही संस्कार एवं सही दिशा प्रदान करने का दायित्व हर माता-पिता और गुरु का है। आचार्य चाणक्य ने दिन रात एक करके एक बालक को अखंड भारत का परम तेजस्वी, परम प्रतापी, न्यायप्रिय सम्राट बना दिया था। आज हम जिस अखंड भारत की कल्पना करते हैं वह महान आचार्य चाणक्य की दूरदर्शिता की तरह ही आज भी निर्माण कर सकते हैं। हमें अपने अतीत को कभी भूला नहीं चाहिए
मुख्य अतिथि प्रांतीय संरक्षक डॉक्टर मोहन किशोर व्यास ने ब्राह्मणों के कर्तव्यो के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि ब्राह्मण अपने ज्ञान के कारण ही सभी समाजों का सच्चा मार्गदर्शक और हितेषी है। वह कभी किसी का बुरा नहीं सोच सकता। हमें अपने बच्चों को सच्चा ज्ञान, और सदा सही मार्गदर्शन करना चाहिए।
महिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मणों को अपनी वास्तविक भूमिका में रहना चाहिए, भ्रम की स्थिति दूर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम ब्राह्मण हैं, हमें सब कुछ अपने आप मिल जाएगा ऐसा कुछ नहीं है । हमें अपने कर्तव्य, अपने दायित्व, इस संघर्ष काल में निभाना चाहिए।
महासचिव दिनेश चंद्र शर्मा ब्राह्मण की उच्च धरोहर के बारे में बताया । हम कहां थे? कहां आ गए? ऋग्वेदिक काल से ब्राह्मण अपनी तपस्या और ज्ञान ज्ञान के कारण ही समाज में उच्च पद को प्राप्त करता रहा है।
सलाहकार कैलाश नारायण मुद्गल ने ब्राह्मणों की एकता पर प्रबल दिया। सभी को एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करना चाहिए। उपाध्यक्ष हरिवंश त्रिवेदी, संभागीय सचिव बालमुकुंद पुरोहित ने अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा , महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा त्रिपाठी, श्रीमती रोशनी शर्मा, श्रीमती प्रभा शर्मा, अभिमन्यु शर्मा, उपाध्यभक्ष सुरेंद्र पाठक , उपाध्यक्ष हरवंश त्रिवेदी, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा, महासचिव दिनेश चंद्र शर्मा, पंडित महावीर उपाध्याय, संगठन मंत्री सुनील शुक्ला ,सह संगठन मंत्री आदित्य शर्मा ,सचिव रामसेवक गौड़, वरिष्ठ समाजसेवी हरि बल्लभ शर्मा, कोषाध्यक्ष नरहरी प्रसाद अवस्थी, सलाहकार कैलाश नारायण मुद्गल, संभागीय सचिव बालमुकुंद पुरोहित विप्र बंधु और नारी शक्ति और भारत का भविष्य बालक , बालिकाएं उपस्थित रहे। 
संचालन रामसेवक गौड़ ने किया। तथा आभार उपाध्यक्ष हरवंश त्रिवेदी ने किया।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129