Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट_खबर: सिरसौद में मना हिन्दू साम्राज्य दिवस

शनिवार, 21 जून 2025

/ by Vipin Shukla Mama
करैरा। आज शनिवार को हिंदू साम्राज्य दिवस श्रृंखला कार्यक्रम के तहत करैरा तहसील के सिरसौद मण्डल में हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का
प्रारम्भ खण्ड संघचालक जगदीश सिंह चौहान ने शिवाजी के चित्र पर माल्यर्पण कर किया,प्रमुख वक्ता के रूप में जिला प्रचार प्रमुख युगल किशोर शर्मा, ने कहा कि 6 जून 1674 को हिंदू साम्राज्य की स्थापना छत्रपति शिवाजी महाराज ने की थी। 6 जून का दिन पूरे हिन्दुस्थान के लिए बड़ा गौरवमयी माना जाता है। इसी दिन मुगलों को परास्त करके शिवाजी वापस लौटे थे और उनका सम्राट के रूप में राज्याभिषेक हुआ था।
इसी दिन को प्रत्येक वर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस (हिंदू साम्राज्य दिवस) के रूप में मनाया जाता है। 
हिन्दु साम्राज्य दिवस - ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी विक्रमी संवत् 1731(1674 ई.)
 के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक तथा हिन्दु पद पादशाही की स्थापना हुई, जिसने 'हिन्दु राज्य' नहीं बन सकता, इस हीन भाव को दूर किया व 'दिल्लीश्वरो वा जगदीश्वरो वा' की झूठी धारणा को भी समाप्त किया। छत्रपति शिवाजी महाराज ने सीमित साधनों से ही सिद्ध किया, कि हिन्दु सभी दृष्टि से श्रेष्ठ, स्वतन्त्र व स्वयं शासक बनने योग्य है। वीर शिवाजी ने 276 युद्ध लड़े व सभी में विजयी श्री प्राप्त हुई , शिवाजी ने व्यक्ति निर्माण कर सामान्य व्यक्तियों में असाधारण प्रतिभा जगाकर उन्हें राष्ट्र का कुशल नेता बनाया। 
उन्होंने सभी हिन्दु शक्तियों को जोड़ने का प्रयास किया व संस्कृत में "राज्य व्यवहार कोष" बनाया।
वीर शिवाजी गुरिल्ला युद्ध पद्धति व विश्व प्रसिद्ध जल सेना के आविष्कारक व निर्माता थे ।उन्होंने ही साधारण जनता और किसानों में आत्मविश्वास जगा कर नेतृत्व करने योग्य बनाना।कार्यक्रम का सफल संचालन गजेन्द्र सिंह परमार और मनोज लाक्षाकार ने किया इस अवसर पर पत्रकार सचिन झा सहित ग्राम सिरसौद के युवा, वृद्ध व बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129