
#धमाका_न्यूज: जिला कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर रोपे पौधे
SHIVPURI शिवपुरी। जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सर्वोच्च नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस, जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस ने मिलकर गुना चौराहे के पास मोहित अग्रवाल के फार्म हाउस पर वृक्षारोपण कर मनाया। जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी के जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शक्य ने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आदेश अनुसार, आज दिनांक 19 जून 2025 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सर्वोच्च नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56 वा जन्मदिवस के अवसर पर सर्वप्रथम अभी हाल ही में विमान दुर्घटना में शहीद हुए लोगो को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादगी पूर्ण तरीके से वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया। इसी क्रम में जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस द्वारा आज शाम 4 बजे मोहित अग्रवाल जी के फार्म हाउस पर एकत्रित होकर वृक्षारोपण किया गया।वृक्षारोपण में सर्व श्री जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल एपीएस चौहान रामकुमार यादव राजकुमार शाक्य साहब सिंह कुशवाहा संजय चतुर्वेदी अशोक सगर तबीब खान एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें