शिवपुरी। श्री गोपाल जी जलमंदिर न्यू ब्लॉक की भव्य शोभा यात्रा कल दिनांक 5 जून (गंगा दशहरा) को नगर में निकाली गई । श्री राधाकृष्ण गोपाल जी विशेष विमान पर विराजमान होकर अपने अभ्य
हस्त द्वारा भक्तों का कल्याण करते हुये नगर यात्रा को पधारें, रथ यात्रा जलमंदिर से प्रारम्भहोकर न्यूब्लॉक चौराहा, धर्मशाला रोड, भैरों बाबा मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर से श्री हनुमान जी मंदिर माधव चौक का चक्कर लगाते हुये सदर बाजार, कस्टम गेट, आर्य समाज रोड, न्यूब्लॉक चौराहा से होती हुई प्रेमी भक्तों की सेवा स्वीकार करते हुए पुनः मंदिर पधारी। इस आयोजन में आनंद अग्रवाल, लक्की अग्रवाल, मामा का धमाका संपादक ऋषि शर्मा, नंदित इंदौरिया, आर्यन गोयल धमाका संपादक ओजस्व शर्मा के साथ संकेत शर्मा , पुलकित गर्ग , विनय अग्रवाल आदि शामिल थे। नगर में अनेक स्थान पर स्वागत किया गया।










सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें