Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खास_खबर: taiger tandav "टाइगर तांडव से हुआ नगर के व्यवसाई विजय सिंघल की फैमिली का सामना", आज सुबह माधव टाइगर रिजर्व madhav tiger reserve घूमने गए थे व्यवसाई , देखिए video

शनिवार, 7 जून 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। माधव टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को टाइगर दर्शन अब आसानी से होने लगे हैं। जिससे पर्यटकों के बीच काफी रोमांच देखने को मिल रहा है। आज 7 जून शनिवार की सुबह 6.30 बजे नगर के हार्डवेयर व्यवसाई विजय सिंघल जब अपनी फैमिली के साथ नेशनल पार्क गए तो प्रवेश करते ही उनका सामना तांडव से हो गया। जीप में सवार विजय की पत्नी, उनकी डॉक्टर बिटिया सहित अन्य परिवारजन बेहद खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि उनका वाहन जैसे ही वॉच टॉवर के पास पहुंचा तो देखा टाइगर चला जा रहा है। उसे देखकर अन्य वन्य प्राणी, पक्षी अपनी आवाज में संदेश का आदान प्रदान करने लगे।
                  (देखिए video)
हालांकि तांडव एक झलक दिखलाने के बाद झाड़ियों में ओझल हो गया जो कुछ आगे जाने के बाद सड़क क्रॉस करते देखा गया। कुल मिलाकर शिवपुरी में एक बार फिर टूरिज्म बढ़ता दिखाई देने लगा है। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयास सराहनीय नजर आने लगे हैं। लोगों का कहना है कि वो दिन दूर नहीं जब शिवपुरी में देश विदेश के सेलानी आने लगेंगे और समग्र रोजगार बढ़ेगा।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129