Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट_खबर: छत पर खेल रहा दो साल का मासूम तांबे के बर्तन में घुस तो फंसकर रह गया, एक घंटे के अनोखे ऑपरेशन से सकुशल निकाला, देखिए video

सोमवार, 2 जून 2025

/ by Vipin Shukla Mama
सागर। सागर जिले के तीन बत्ती क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के सदस्यों के माथे पर उस समय चिंता की लकीरें खिंच गईं जब छत पर खेलते हुए उनका 2 साल का मासूम बच्चा एक तांबे के बर्तन में फंस गया। दरअसल सुबह छत पर खेलते हुए 2 साल का मासूम एक तांबे के बर्तन में अपने दोनों पैर डालकर बैठ गया था और बर्तन में पानी भरकर खेलने लगा लेकिन जब उसने निकलने की कोशिश की तो नहीं निकल सका और उसी में फंसकर रह गया। काफी देर मशक्कत करने के बाद भी जब बच्चा बाहर नहीं निकल पाया तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। वे उसे एक डॉक्टर के पास लेकर गए जिसने कहा कि ये ऑपरेशन का मामला नहीं है आप इसे किसी बर्तन वाले के पास लेकर जाएं। तब परिजन बच्चे को बर्तन सहित चमेली चौक क्षेत्र में बर्तनों के शिल्पकार अशोक ताम्रकार की दुकान पर लेकर गए। अशोक ताम्रकार ने बर्तन को बीच से काटकर बच्चे को आजाद किया इस जटिल प्रक्रिया के दौरान बच्चा डरकर रोने भी लगा था हालांकि एक घंटे बीस मिनिट की
                      (देखिए video)
कवायद के बाद में बच्चा सकुशल बाहर निकाल लिया गया। परिजनों ने उसे गले से लगा लिया, फिलहाल बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य और सुरक्षित है।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129