ऋषि शर्मा की रिपोर्ट
शिवपुरी। नया जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौन होगा ? ये जुलाई में तय हो जाएगा मुझे 30 जून तक अपनी रिपोर्ट पार्टी आला कमान को देनी है। कांग्रेस पार्टी का जिलाध्यक्ष तीन कसौटी पर खरा उतरने वाला होगा। ईनामदार, संगठन को चलाने में सक्षम और सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता वाला। ये बिंदु हमारी प्राथमिकता में शामिल है। ये बात जिलाध्यक्ष कांग्रेस के चयन के लिए शिवपुरी में तीन दिवसीय दौरे पर आए शिवपुरी के पर्यवेक्षक श्री श्याम कुमार दौलत वर्वे सांसद रामटेक (महाराष्ट्र) ने मीडिया से कही। उन्होंने हाल ही में पार्टी से निष्काशित लक्ष्मण सिंह के पूर्व पीएम नरसिंहराव से संबंधित आरोप के जवाब में कहा कि जब कोई कांग्रेस छोड़कर जाता है तभी उसे आरोप सूझते हैं जब पार्टी में रहकर विभिन्न पद मिलते हैं तब कोई कुछ नहीं कहता ऐसे मतलबी और गद्दारों के बारे में मुझे कोई बात नहीं करनी। लेकिन ये सही है कि नरसिंहराव हमारे आदरणीय थे, हैं और रहेंगे। ई वी एम पर साधा निशाना
सांसद ने मीडिया के समक्ष ई वी एम पर निशाना साधा। खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि मुझे विधानसभा में जितने वोट मिले उसके बाद लोकसभा में जो नए चालीस हजार वोट आनलाइन प्रक्रिया से बढ़े वे पूरे बीजेपी को गए एक भी वोट किसी और को नहीं मिला। आप अंदाज लगा सकते हैं कि मशीन क्या हैं, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं जिसका जवाब चुनाव आयोग ऐसे पत्रों से दे रही है जिसमें किसी का नाम और हस्ताक्षर तक नहीं है। आने वाले समय में हम निष्पक्ष चुनाव की कोशिश में लगे हैं।
इसके अलावा उन्होंने कई अन्य सवालों के जवाब गंभीरता से दिए।
पदाधिकारी और आम कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
श्री श्याम कुमार दौलत वर्वे सांसद रामटेक (महाराष्ट्र) दौरे के दौरान प्राप्त सभी 32 आवेदकों से मुलाकात केन्द्र साथ ही
जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन के लिए जिले में बैठक के साथ ही उनसे व्यक्तिगत मुलाकात कर योग्य अध्यक्ष चुनेंगे। हालांकि वे अपनी राय संगठन को दर्ज कराएंगे और घोषित कार्यक्रम के अनुसार नवीन जिला अध्यक्ष तय किया जाएंगे।
इधर कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने
उक्त दौरे कि जानकारी मीडिया को देते हुए बताया कि श्री श्याम कुमार दौलत बर्वे सांसद रामटेक (महाराष्ट्रा) 14/06/2025 से शिवपुरी जिले के 3 दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। साथ में प्रदेश स्तरीय पर्यवेक्षक अशोक नगर के विधायक श्री हरी बाबू राय एवं जौरा जिला मुरैना के विधायक श्री पंकज उपाध्याय, श्री अनिरूद्ध भदौरिया सचिव म.प्र. कांग्रेस कमेटी संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत आम कार्यकर्ताओं से जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन हेतु जिले में बैठक कर व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे।
इसी क्रम में आज उनका आगमन होटल उदय विलास गुना बायपास चौराह ए.वी. रोड़ शिवपुरी पर हुआ। आने के तत्काल बाद प्रेस वार्ता ली जिसके बाद पार्टी बैठक में शामिल हुए। उनके साथ पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह मौजूद थे। बैठक में जिलाकांग्रेस कमेटी एवं शिवपुरी विधानसभा के ब्लॉक पदाधिकारी जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी, समस्त जिले के ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष, गोर्चा संगठन (युवक कांग्रेस सेवादल महिला कांग्रेस एन.एस.यू.आई.) जिलाध्यक्ष, एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष विभागों के जिलाध्यक्ष (किसान कांगेस म.प्र. पिछड़ा वर्ग इत्यादि) पूर्व विधायक, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत एवं जनपद अध्यक्ष शिवपुरी के जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य गण कांग्रेस पक्ष के सरपंच, पंच गण शिवपुरी नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी पूर्व पार्षद गण, सहकारिता के जिले के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष एवं संचालक मण्डल सदस्य शिवपुरी मंडी के पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालक मण्डल सदस्य तथा विधानसभा शिवपुरी म.प्र. कांग्रेस प्रतिनिधि (पी.सी. गेम्बर) समन्वय समिति के समस्त सदस्य गण, आदिवासी कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ता गण उक्त बैठक में शामिल होने के बाद उनसे व्यक्तिगत मुलाकात करेगे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें