Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: बगीचा धाम पर रामलीला का मंचन 22 सितम्बर 2025 से होगा

रविवार, 27 जुलाई 2025

/ by Vipin Shukla Mama
* श्री दुर्गा सप्तशती पाठ और नवान्हपरायण पाठ के साथ श्रीमद्भागवत का मूलपाठ भी होगा
करैरा। नवदुर्गा समिति बाबा का बाग करैरा की आयोजन समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समस्त पदाधिकारियों के साथ समस्त सदस्य उपस्थित थे ।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवदुर्गा समिति बाबा का बाग करैरा द्वारा प्रतिबर्ष की भांति बर्ष 2025 के 49 वे नवदुर्गा महोत्सव में नवान्हपारायण पाठ, नवदुर्गा सप्तशती पाठ के साथ श्रीमद्भागवत मूलपाठ होगा।
बगीचा धाम पर रामलीला का आयोजन किया जाएगा ,रामलीला का मंचन श्री बाल हनुमान रामलीला मंडल वृंदावन धाम द्वारा दिनांक 22 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक रात्रि 8 बजे से किया जायेगा , रामलीला मंडल प्रबंधक पं. राजेश शर्मा ने बताया कि उत्कृष्ट कलाकारों द्वारा लीला मंचन किया जायेगा। तथा समापन समारोह    2अक्टूबर 2025 को कन्याभोज ,भंडारा और प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद दुबे  ने नवदुर्गा महोत्सव के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा विगत अड़तालीस बर्षों से यह आयोजन बहुत गरिमा पूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है. 
बैठक का आयोजन विद्वान संत स्वामी रुद्र चेतन्य पुरी और महंत श्री राजेन्द्र गिरि महाराज के सानिध्य में करैरा ब्राह्मण समाज के निर्वाचित अध्यक्ष श्री राजेश दुबे भोला महाराज की अध्यक्षता में किया गया, मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल चौधरी उपस्थित रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में डा.एन एस चौहान, समिति संरक्षक बालगोविंद शिवहरे, नगर परिषद करैरा के उपाध्यक्ष राजीव सिकरवार,,ज्ञानी चंद जैन कक्का,,सुरेश बंधु, सतीश श्रीवास्तव, रामेश्वर दयाल नौगरैया,अरबिंद बेडर (गधाई), अटल तिवारी, नंदकिशोर सोनी,  वृंदावन लाल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार युगल किशोर शर्मा, पत्रकार हरी कृष्ण चौरसिया, प्रमोद जैन, हरीनिवास साहू, बृजेश पाठक,दुर्गसिंह लोधी, हेमंत भार्गव,साहित्यकार प्रभुदयाल शर्मा, ज्ञान सिंह महते,  सुनील कुचया, स्वरूप नारायण साहू, गिरिजेश गुप्ता, रमेश वाजपेयी,राकेश नौगरैया, सौरभ प्रधान,  प्रभु दयाल पहारिया,  श्याम सुंदर सेठ, सुबोध तिवारीअटल , चन्द्र शेखर शर्मा, विनय दुबे, राजेन्द्र जैन, विशाल भार्गव, संतोष दुबे धनीराम साहू, लल्ला कुशवाह सहित सभी सदस्य और बाबा का बाग बगीचा धाम के भक्त उपस्थित थे।
उक्त आयोजन 22 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा जिसमें  रामलीला का मंचन रात 8 बजे से होगा । 
समिति द्वारा प्रशासन से आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता व्यवस्था की अपील की है। कार्यक्रम का संचालन सतीश श्रीवास्तव ने किया और आभार प्रदर्शन स्वागताध्यक्ष सुरेश बंधु ने किया।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129