Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: विश्वरूप एजुकेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश विधानसभा सचिव से की मुलाकात, पूरे प्रदेश में चलेगा संविधान जागरूकता अभियान

शुक्रवार, 25 जुलाई 2025

/ by Vipin Shukla Mama
SHIVPURI DHAMAKA NEWS शिवपुरी। विश्वरूप एजुकेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश विधानसभा सचिव से मुलाकात की। जिसके बाद तय हुआ कि पूरे प्रदेश में संविधान जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आज संविधान को बचाने की नहीं संविधान को पढ़ाने की आवश्यकता है विश्वरूप एजुकेशन का यह उद्देश्य श्री पवन कुमार शर्मा गीता पब्लिक स्कूल शिवपुरी और राष्ट्रीय समन्वयक विश्वरूप एजुकेशन दिल्ली ने विश्वरूप एजुकेशन के प्रतिनिधि मंडल की मध्य प्रदेश विधानसभा के सचिव श्री अरविंद कुमार शर्मा के साथ भेंट के दौरान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को संविधान के मूल तत्वों, मूल्यों, संस्कृति और इतिहास से परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि विश्व रूप एजुकेशन संविधान पर छपे हुए चित्रों के आधार पर एक ओलंपियाड का आयोजन करता है जिसमें कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रतिनिधि मंडल में श्री पवन कुमार शर्मा के साथ श्री मुकेश भारद्वाज और श्री राज कुमार शर्मा सचिव मध्य प्रदेश प्राइवेट स्कूल संस्था भी साथ रहे। श्री पवन कुमार शर्मा ने इस दौरान संविधान की मूल हस्तलिखित प्रति श्री अरविंद कुमार शर्मा को भेंट की। विधानसभा सचिव ने भी इन बातों पर सहमति व्यक्त की और कहा कि  इस देश के हर बच्चे को संविधान और इसमें दिए गए मूल्यों की जानकारी होनी ही चाहिए। श्री अरविंद कुमार शर्मा ने विश्व रूप एजुकेशन के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की  प्रशंसा की। इस अभियान के तहत देश के 11 राज्यों में दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
इसी सिलसिले में विश्वरूप एजुकेशन के निदेशक श्री मुकेश भारद्वाज ने श्रीमती शिल्पा गुप्ता, आयुक्त, मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने उन्हें संविधान की मूल हस्तलिखित प्रति भेंट की और अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया। श्रीमती गुप्ता ने संयुक्त निदेशक श्री नेमा को सभी विद्यालयों में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए तथा अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कॉलेज स्तर पर, इस अभियान का एक महत्वपूर्ण भाग संविधान सभा की चर्चाओं पर आधारित डिबेट प्रतियोगिता है, जिसमें कॉलेज के छात्र भाग लेंगे। इसी क्रम में श्री मुकेश भारद्वाज एवं श्री पवन शर्मा ने श्री सत्सुभ्र मिश्रा, सहायक अधिकारी, और श्री इंदर सिंह परमार, माननीय उच्च शिक्षा मंत्री, मध्य प्रदेश से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें भी संविधान की मूल हस्तलिखित प्रति भेंट की गई और अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा हुई। उच्च शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में कॉलेजों व अन्य संस्थानों को दिशा-निर्देश जारी करवाने का आश्वासन दिया तथा अभियान की सफलता की कामना की।
अभी तक 11 स्टेटस द्वारा इसे नोटिफाई किया जा चुका है। पिछले साल 127000 विद्यार्थियों ने इसमें पार्टिसिपेट किया था जिसकी फाइनल अवार्ड सेरेमनी दिल्ली विधानसभा में संपन्न हुई थी। इस साल इसे और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129