Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: शिवपुरी में 123 छात्राओं को पहली बार माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर दिया प्रशिक्षण

बुधवार, 27 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
* मौन तोड़ने की पहल: जिला संयोजक राज कुमार सिंह 
* खिरनी नाका कन्या छात्रावास में  दी पीरियड्स एवं स्वच्छता की जागरूकता कार्यशाला
शिवपुरी। खिरनी नाका स्थित शासकीय संयुक्त सीनियर कन्या छात्रावास में शक्तिशाली महिला संगठन द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग राजकुमार सिंह, अधीक्षिका श्रीमती रजनी आर्य, अधीक्षिका श्रीमती संगीता सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कुमारी मुस्कान जाटव, प्रिया शाक्य एवं सोनम जाटव ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।  कार्यक्रम के अंतर्गत 123  वरिष्ठ छात्राओं को पहली बार मासिक धर्म (पीरियड्स) एवं माहवारी स्वच्छता के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
शक्ति शाली महिला संगठन की प्रशिक्षित टीम ने छात्राओं को न केवल शारीरिक बदलावों के बारे में जागरूक किया बल्कि माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, पोषण, स्वच्छता और आत्मविश्वास से जीवन जीने के महत्व पर भी मार्गदर्शन दिया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य था—
माहवारी जैसे संवेदनशील विषय पर मौन तोड़ना,छात्राओं को सही जानकारी देकर भ्रांतियों को दूर करना,और उन्हें सुरक्षित, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर बनाना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज कुमार सिंह ने छात्राओं को संदेश दिया कि —माहवारी कोई शर्म या बाधा नहीं, बल्कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिस पर गर्व होना चाहिए। जागरूकता से ही समाज में बदलाव आएगा।”
कार्यक्रम का संचालन शक्ति शाली महिला संगठन शिवपुरी के संयोजक रवि गोयल एवं उनकी टीम ने किया और छात्राओं ने खुले मन से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
 यह पहल शिवपुरी जिले की बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। अंत में 123 छात्राओं को 2 साल तक चलने वाली पर्यावरणीय हितैषी वाला स्वच्छता किट वितरित किया। जिसका बाजार मूल्य कम से कम 800 रुपए है सभी छात्राओं  ने किट पाकर खुशी जाहिर की एवं संस्था एवं ट्रेनर का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर 123 छात्राओं ने भाग लिया।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129