Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत सिंधिया 21 एवं 22 अगस्‍त को शिवपुरी आएंगे, कोलारस के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का भ्रमण करेंगे, चंदेरी, अशोकनगर, गुना भी जाएंगे

मंगलवार, 19 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमंत Jyotiraditya Scindia दो दिवसीय प्रवास के दौरान 21 एवं 22 अगस्‍त को शिवपुरी के विकासखण्‍ड कोलारस अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्रामों का भ्रमण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया 21 अगस्‍त को ग्‍वालियर से प्रस्‍थान कर शाम 06.15 बजे शिवपुरी के कोलारस विकासखण्‍ड के ग्राम लिलवारा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। इसके उपरांत टूरिस्‍ट विलेज शिवपुरी में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 22 अगस्‍त को प्रात: 11.45 बजे कोलारस के संगेश्‍वर ग्राम का भ्रमण करेंगे। दोपहर 12.30 बजे ग्राम लगदा, दोपहर 1.15 बजे ग्राम लालपुर तथा दोपहर 2.30 बजे बांसखेड़ी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। तत्पश्चात चंदेरी होते हुए अशोकनगर प्रस्थान करेंगे। बाद में गुना का दौरा कर भोपाल से दिल्ली जाएंगे।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129