Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका _न्यूज: रेडिऐन्ट का 25वा स्थापना दिवस, मिलकर रोपे 25 फलदार पौधे

गुरुवार, 7 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
* निस्वार्थ भाव से सद्कर्म करें : नवीन चन्द्र
शिवपुरी। निस्वार्थ भाव से सद्कर्म करेंगे तब उसके सुखद परिणाम आपको और भविष्य की पीढ़ी को मिलेंगें। पौधे रोपण  व उनकी देख-रेख कर पेड़ बनाने की प्रक्रिया में आप और हम भागीदारी कर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करें। उक्त उद्गार रेडिऐन्ट ऐजूकेशन ग्रुप की पच्चीसवी सालगिरह (सिल्वर जुबली) अन्तर्गत आयोजित पौधारोपण  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी श्री नवीन चन्द्र ने छात्रों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
अखलाक खान ने सिल्वर  जुबली समारोह वर्ष में प्रस्तावित कार्यक्रमों से अवगत कराया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि श्री एवं श्रीमति नवीन चंद्र ने आम का पौधा रोप कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित पत्रकारगण  विपिन शुक्ला मामा, संजीव बांझल, संजीव शर्मा, मणिका शर्मा, विकास दंडोतिया एवं चांद पठान ने फलदार पौधे रोपे और रेडिएंट परिवार को उनके सिल्वर जुबली स्थापना वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
रेडिऐन्ट ग्रुप के संचालक शाहिद खान ने बताया कि रेडिऐन्ट के गौरवशाली पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर इमली, अंजीर, आम, किन्नू, सीताफल, अमरूद चीकू सहित पच्चीस फलदार पौधे रोपे गए हैं। दून स्कूल की डायरेक्टर डाँ. खुशी खान ने अतिथिगण का स्वागत किया व आभार व्यक्त किया।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129