Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: चलो बुलावा आया है, पार्षदों को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार ने 25 को किया आमंत्रित, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक बुलाने के प्रत्युत्तर में आया न्यौता

मंगलवार, 19 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नपाध्यक्ष शिवपुरी गायत्री शर्मा के विरुद्ध बगीचा सरकार वाले जिन पार्षदों ने जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी को अविश्वास के लिए बैठक बुलाने की लेकर ज्ञापन दिया था उस पर कारवाई शुरू कर दी गई है। जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के अधीन तहसीलदार ने उन पार्षदों को पहचान पत्र के साथ 25 अगस्त को बैठक के लिए आमंत्रित कर लिया है। जिसमें लिखा है कि 
न्यायालय कलेक्टर जिला शिवपुरी म०प्र०
दिनांक 14 अगस्त 2025
द्वारा- तहसीलदार शिवपुरी 
जरिये सूचना पत्र आपको सूचित किया जाता है कि आवेदकगण संजय गुप्ता पार्षद वार्ड क्रमांक 04, ओमप्रकाश जैन पार्षद वार्ड क्रमांक 05, मोनिका सौटू सडैया पार्षद वार्ड क्रमांक 06, ऋतु रत्नेश जैन पार्षद वार्ड क्रमांक 09, प्रतिभा शर्मा पार्षद वार्ड क्रमांक 10, नीलम अनिल बघेल पार्षद वार्ड क्रमांक 11, सरोज धाकड पार्षद वार्ड क्रमाक 12, राजा यादव पार्षद वार्ड क्रमांक 17, रीना कुलदीप शर्मा पार्षद वार्ड क्रमांक 18, विजय शर्मा विंदास पार्षद वार्ड क्रमांक 20, रघुराज सिंह राजू गुर्जर पार्षद वार्ड क्रमांक 21, सरोज रामजी व्यास पार्षद वार्ड क्रमांक 26, ताराचंद राठौर पार्षद वार्ड क्रमांक 28, मीना मुकेश बाथम पार्षद वार्ड क्रमांक 29, कमला किशन शाक्य पार्षद वार्ड क्रमाक 30, मीना पंकज शर्मा पार्षद वार्ड क्रमांक 31, शशि आशीष शर्मा पार्षद वार्ड क्रमांक 34, गौरव सिंघल पार्षद वार्ड क्रमांक 37, कृष्णा जाटव पार्षद वार्ड क्रमांक 39, ममता वाईसराम धाकड पार्षद वार्ड क्रमांक 15, मक्खन आदिवासी पार्षद वार्ड क्रमांक 16, वेदांश सविता पार्षद वार्ड क्रमांक 38 द्वारा अध्यक्ष नगरपालिका परिषद शिवपुरी को पद से हटाने हेतु अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 43-क के अंतर्गत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में सुनवाई 
हेतु आगामी तिथि 25.08.2025 नियत है।
अतः आप स्वयं अपने पहचान-पत्र के साथ प्रकरण में नियत दिनांक 25.08.2025 को समय दोपहर 02:30 बजे सुनवाई हेतु न्यायालय कलेक्टर जिला शिवपुरी स्थान-कलेक्ट्रेट शिवपुरी में उपस्थित होवें।
कलेक्टर,
जिला शिवपुरी म.प्र.














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129